पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • लावारिस भैंसों की रखवाली कर रहे ग्रामीण

लावारिस भैंसों की रखवाली कर रहे ग्रामीण

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
लावारिस भैंसों की रखवाली कर रहे ग्रामीण

लक्ष्मणगढ़ | सनवालीग्राम में पिछले 20 दिनों से चार भैंस एक गाय लावारिस घूम रहे हैं। उनकी ग्रामवासी देखभाल कर रहे हैं। प्यारेलाल कटारिया ने बताया कि करीब 20 दिन पहले चार भैंस एक गाय गांव में भटककर गई। उन्हें बाड़े में सुरक्षित रखकर ग्रामीण चारा-पानी डाल रहे हैं।

श्मशानघाट पर अतिक्रमण

पलसाना | ग्रामहमीरपुरा कलां में ग्राम के कुछ लोगों के द्वारा श्मशान की भूमि पर अवेध अतिक्रमण कर लिया गया है। पं. भूरामल तिवाड़ी ने बताया कि ग्राम के दक्षिण में बने श्मशान घाट एवं गोचर भूमि पर ग्राम के ही कुछ लोगों ने अनाधिकृत अतिक्रमण कर लिया है। इन लोगों ने श्मशानों में छडी,पत्थर,गोबर आदि अवेध रूप से डालकर अपना अधिकार जमा लिया है। जिससे ग्राम के लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इस समस्या को लेकर पंचायत समिति एवं तहसील के अधिकारियों को भी अवगत कराया गया है।

डॉ.जाखड़ को श्रद्धांजलि दी

नीमकाथाना | श्रीवीर तेजाजी शिक्षण संस्थान जाट छात्रावास में सीकर के पूर्व सांसद डॉ. बलराम जाखड़ को श्रद्धांजलि दी गई। सभा में उपाध्यक्ष हरिसिंह गोडावास ने डॉ. जाखड़ के योगदान के बारे में संस्थान जाट समाज के लोगों को बताया। पीटीआई बिड़दीचंद, भगवानसहाय लाठर आदि शामिल हुए।

राष्ट्रीयलोक अदालत आज

नीमकाथाना | उपखंडस्थित न्यायालय में 13 फरवरी को बैंक ऋण वसूली एवं अन्य वसूली प्रकरणों में राष्ट्रीय लोक अदालतों का आयोजन होगा। तालुका विधिक सेवा समिति सचिव सुनीता बाजिया ने बताया कि अपर जिला एवं सेशन न्यायाधीश अरुण कुमार बेरीवाल द्वारा बैंक ऋण वसूली, 138 एनआई एक्ट, एमएसीटी एवं अन्य वसूली प्रकरणों में प्री-काउंसलिंग एवं राजीनामे के आधार पर निस्तारण किया जाएगा। लोक अदालत बैंच का गठन एसीजेएम नं.1 स्वाति शर्मा की अध्यक्षता में किया गया है।

कईमामले निपटाए जाएंगे

फतेहपुर | राष्ट्रीयलोक अदालत शनिवार को एसीजेएम कोर्ट में लगेगी। रीडर नवल सोनी ने बताया कि एसीजेएम रेखा चौधरी की अध्यक्षता में लोक अदालत लगेगी। एडवोकेट मो. आरिफ खोखर और एडवोकेट रामचंद्र माहिच को कोर्ट की सहायता के लिए सदस्य बनाया गया है। राष्ट्रीय लोक अदालत द्वारा बैंकों के बकाया ऋणों और चेक अनादरण के मामले राजीनामा से निपटाए जाएंगे।

खबरें और भी हैं...