शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ
फतेहपुर. नेहरूयुवा केंद्र सीकर एवं आजाद नवयुवक मंडल द्वारा थीम बेस्ड शिक्षा जागरूकता कार्यक्रम हुआ। अंजुमन स्कूल निदेशक तस्लीम मांडेला ने बताया कि स्कूल में हुए कार्यक्रम की अध्यक्षता महेश मील ने की। नेहरू युवा केंद्र सीकर के समन्वयक एमके शर्मा ने प्रोजेक्टर के माध्यम से थीम बेस्ड शिक्षा जागरूकता के बारे में जानकारी दी। कार्यक्रम का संचालन मुबारिक गौरी ने किया। इस दौरान एमके शर्मा ने स्कूल में चल रहे निशुल्क महिला कम्प्यूटर कोर्स का निरीक्षण किया।
कन्वेंशनआज : कस्बेमें सरकारी कॉलेज खुलवाने के लिए डीवाईएफआई एसएफआई द्वारा छात्र युवा कन्वेंशन बुधवार को होगा। एसएफआई तहसील सचिव कृष्ण राबिया ने बताया कि उपखंड मुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खुलवाने के लिए छात्र युवा कन्वेंशन पोदार सदन में होगा। मुख्य वक्ता एसएफआई के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबिद हुसैन होंगे। उन्होंने बताया कि सरकारी कॉलेज खुलवाने के लिए गांव-गांव संपर्क कर जनआंदोलन किया जाएगा।