- Hindi News
- क्रिकेट में फतेहपुर का चमड़िया कॉलेज जीता
क्रिकेट में फतेहपुर का चमड़िया कॉलेज जीता
दांतारामगढ़. श्रीजगतगुरु रामानंदाचार्य राजस्थान संस्कृत विश्वविद्यालय जयपुर द्वारा पांच दिवसीय अंतरमहाविद्यालयी खेल प्रतियोगिताओं का मंगलवार को सांस्कृतिक प्रस्तुतियों के साथ आगाज हुआ। उद्घाटन हरीश कुमावत पूर्व विधायक, जगदीश प्रसाद गौड़ एसडीएम दांतारामगढ़, प्रभुसिंह भाजपा मंडल अध्यक्ष दांतारामगढ़ हरिराम रणवां पूर्व जिलाध्यक्ष भाजपा ने किया। इस अवसर पर वक्ताओं ने छात्रों को खेलों का महत्व बताया।
उन्होंने कहा कि खेल से केवल शारीरिक विकास होता है, बल्कि मानसिक, सामाजिक विकास भी होता है। खेलों के माध्यम से छात्र भविष्य को चुनौती के रूप में स्वीकार कर आत्मनिर्भर बन सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान निदेशक शा. शिक्षा संस्कृत विवि जयपुर सुरेंद्रसिंह, पर्यवेक्षक अमरसिंह यादव, घनश्याम सिंह शेखावत, श्री रघुनाथ शिक्षण समूह के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, शिवदयाल मिश्रा, सुरेश कुमार, रिछपाल सिंह, रामकुमार चेजारा आदि मौजूद रहे। मंगलवार को क्रिकेट प्रतियोगिता में रा. सं. महाविद्यालय तलागांव दौसा, रा. आचार्य सं. महाविद्यालय अजमेर और चमड़िया संस्कृत कॉलेज फतेहपुर की टीम विजेता रही। बुधवार को श्री रघुनाथ दांतारामगढ़, कालाडेरा, भरतपुर, कोटकासिम, श्रीमाधोपुर, गनोड़ा, बांसवाड़ा, चौथ का बरवाड़ा, कोटा, जसवंतगढ़ की टीमों के बीच मैच खेला जाएगा।
दांतारामगढ. प्रतियोगिता के उद्घाटन पर खिलाड़ियों से परिचय करते अतिथि।