सीकर. सेना भर्ती के लिए कंट्रोल रूम में बनाया गया है। कलेक्टर एसएस सोहता ने बताया कि कार्यालय अधीक्षक के कक्ष नंबर 34 में कंट्रोल रूम में बनाया गया है। इसके नंबर 01572-251008 हैं। नियंत्रण कक्ष के प्रभारी एडीएम होंगे। सेना भर्ती टोकन से जुड़ी कोई भी शिकायत अभ्यर्थी कंट्रोल रूम में कर सकता है। इसके अलावा सभी तहसीलदार सेना भर्ती से जुड़ी सभी तरह की जानकारी यहां पर हर दिन देंगे।
चार दिन में 17569 टोकन वितरित
सेना भर्ती के लिए जिले के युवाओं में जोश बढ़ता जा रहा है। चार दिन में ही 17 हजार 569 टोकन वितरित हो चुके हैं। सबसे ज्यादा टोकन नीमकाथाना तहसील पर बंटे हैं। सोमवार को सीकर तहसील पर 257, लक्ष्मणगढ़ में 494, फतेहपुर में 186, दांतारामगढ़ में 960, श्रीमाधोपुर में 807, नीमकाथाना में 1025, खंडेला में 483, रामगढ़ शेखावाटी में 369 और धोद में 462 टोकन वितरित हुए।