पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • विद्यार्थियों को रोबोफिस्टा प्रमाण पत्र दिए

विद्यार्थियों को रोबोफिस्टा प्रमाण पत्र दिए

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर . गुरुकुलइंटरनेशनल स्कूल में सोमवार को रोबोफिस्टा प्रमाण पत्र दिए गए। प्रिंसिपल रोहिताश्व डूडी ने बताया कि स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में निदेशक डॉ. विजयपाल ढाका ने प्रतिभागियों को टाइम्स ग्लोबमेक्स द्वारा प्रमाण पत्र दिए गए। इस रोबोफिस्टा में शामिल 40 छात्र आईआईटी गांधीनगर में होनेवाले रोबोफिस्टा मेगा फिनाले में भाग लेंगे।

मंदिरके ताले तोड़कर चोरी

रामगढ़-शेखावाटी.कायमसररेल्वे स्टेशन के पास स्थित गुसाई जी के मंदिर में चोरों ने बीती रात मंदिर के ताले तोड़कर चोरी की वारदात कर ली। मुकेश जांगिड़ ने बताया कि रविवार रात प्रतिदिन की भांति पुजारी पूजा करके मंदिर को ताला लगाकर घर चला गया। सुबह जब वह पूजा करने आया तो ताला टूटा हुआ था तथा मंदिर से साउंड सैट गायब था। इस दौरान मंदिर में रखे 200 रुपए भी चुरा कर ले गया। मामले की जानकारी मिलने पर पुलिस को सूचना दी गई रामगढ़ थानाधिकारी अशोक खत्री ने मौका मुआयना किया। इस दौरान ग्रामीणों ने पुलिस से मंदिर में विगत एक वर्ष में लगातार चोरी की छठी वारदात होने की बात कहते हुए चोरों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई करने की मांग की।