पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गौरव सेनानी सम्मेलन

गौरव सेनानी सम्मेलन

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
गौरव सेनानी सम्मेलन

सीकर.गौरवसेनानी सम्मेलन मंगलवार को सुबह 11 बजे शहीद स्मारक पर होगा। गौरव सैनानी संगठन अध्यक्ष भगवान सिंह भामू ने बताया कि सम्मेलन में वन रैंक वन पेंशन सहित गौरव सेनानियों की कई समस्याओं पर चर्चा की जाएगी। सम्मेलन के मुख्य अतिथि लेफ्टीनेंट जनरल सुमेर सिंह होंगे। कार्यक्रम की अध्यक्षता कर्नल जगदेव सिंह करेंगे।

यहांभामाशाह शिविर लगेंगे

सीकर.भामाशाहशिविरों के तहत मंगलवार को नगरपालिका क्षेत्र रामगढ़ के वार्ड नंबर 11, फतेहपुर के वार्ड 12, लक्ष्मणगढ़ के वार्ड 9, सीकर के वार्ड 13, लोसल के वार्ड 15, रींगस के वार्ड 11, खंडेला के वार्ड 10, नीमकाथाना के वार्ड 11 में तथा पंचायत समिति क्षेत्र के लक्ष्मणगढ़ के पालड़ी में शिविर लगेगा।

औद्योगिकप्रोत्साहन शिविर

सीकर.जिलाउद्योग केंद्र द्वारा मंगलवार को सुबह 11 बजे से शाम पांच बजे तक श्रीमाधोपुर पंचायत समिति सभागार में औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर आयोजित होगा।

सरसडेयरी संचालक मंडल की बैठक

सीकर.सीकरएवं झुंझुनूं जिला दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ पलसाना संचालक मंडी की बैठक मंगलवार सुबह 11 बजे डेयरी कैंपस में होगी। एमडी एमपी चौधरी के अनुसार बैठक में गत बैठक की पुष्टि कार्यवाही की अनुपालना, संघ की भौतिक प्रगति माह मई से अगस्त का अनुमोदन, अगस्त 2014 की आईबीपी के अनुमोदन, संघ की वार्षिक आम सभा में लिए गए निर्णयों की क्रियान्विति, वर्ष 2013-14 के लिए आमसभा बुलाने सहित कई मुद्दों पर विचार किया जाएगा।