पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
आवेदन की अंतिम तिथि बढ़ी

सीकर.केंद्रीयरिजर्व पुलिस बल में सिपाही तकनीकी ट्रेड्समैन भर्ती के लिए आवेदन तिथि बढ़ाकर 20 दिसंबर कर दी है। राज्य के 162 पुरुष एवं 6 महिला पदों के लिए यह भर्ती होगी।

पंचायतचुनाव : लॉटरी के लिए बैठक आज

सीकर.पंचायतचुनाव के पदों की आरक्षण प्रावधानों के लिए बुधवार सुबह 11 बजे कलेक्ट्रेट सभागार में बैठक होगी। कलेक्टर एलएन सोनी ने बताया कि पंचायतों के वार्ड सरपंच पदों के आरक्षण के लिए 15 दिसंबर से लॉटरी निकालना प्रस्तावित है। पंचायतवार कार्यक्रम निर्धारित कर दिया गया है।

फतेहपुरमें पारा एक डिग्री गिरा, सर्दी बढ़ी

सीकर.फतेहपुरमें रात के पारे में एक डिग्री से ज्यादा गिरावट आई है। दिन में हल्के बादलों की आवाजाही रही। फतेहपुर में अधिकतम 28.5 डिग्री न्यूनतम तापमान 3.2 डिग्री रिकॉर्ड हुआ। सोमवार को अधिकतम 28.2 न्यूनतम तापमान 4.8 डिग्री था।