पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • श्रीमाधोपुर के मऊ में बनेगा जिले का 11वां औद्योगिक क्षेत्र

श्रीमाधोपुर के मऊ में बनेगा जिले का 11वां औद्योगिक क्षेत्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
श्रीमाधोपुरके मऊ में जिले का 11 वां औद्योगिक क्षेत्र डवलप होगा। रीको ने 30 हैक्टेयर भूमि चिह्नित कर ली है। अब कलेक्टर की मंजूरी का इंतजार है। मंजूरी मिलने के बाद छह महीने में भूखंड आवंटित कर दिए जाएंगे।

रीको अधिकारियों का कहना है कि प्रशासन को जमीन के रुपए जमा करवा दिए हैं। कब्जा मिलते ही नए औद्योगिक क्षेत्र का ले आउट प्लान तैयार किया जाएगा। इसके बाद भूखंड आवंटन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अधिकारियों का दावा है कि यहां मार्बल-ग्रेनाइट इंडस्ट्री डवलप हो सकती हैं।

उद्यमियों के अनुसार मऊ दिल्ली-जयपुर हाईवे से जुड़ा हुआ है। इसलिए परिवहन की बेहतर सुविधा है। पत्थर पाउडर इंडस्ट्री के लिए उद्यमियों को पाटन क्षेत्र में लीज पाइंट होने से पर्याप्त मात्रा में पत्थर की उपलब्ध भी रहेगी। लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी मुहैया होंगे।

^मऊग्राम पंचायत में 30 हैक्टेयर भूमि में 11 वां नया औद्योगिक क्षेत्र डवलप करने के लिए रीको ने अपने स्तर पर सभी प्रक्रिया पूरी करी ली है। कलेक्टर से एनओसी मिलने के बाद भूमि का लेआउट प्लान तैयार कर भूखंड आवंटन किए जाएंगे। -एलएनगुप्ता, रीजनलमैनेजर, रीको

नगर संवाददाता | सीकर