अवैध पिस्टल के साथ युवक गिरफ्तार
फतेहपुर | कोतवालीपुलिस ने बीती रात एक युवक को अवैध हथियार के साथ गिरफ्तार किया। डीएसपी विनोद कालेर ने बताया कि कस्बे में एक विवाह समारोह में एक युवक हाथ में पिस्टल लेकर लोगों को धमका रहा था तथा उत्पात मचा रहा था। सूचना मिलने पर पुलिस ने कस्बे के मोमीनपुरा वार्ड संख्या 34 निवासी सुरेश (21)उर्फ बाबूलाल उर्फ निखिल गुर्जर को नाइन एमएम पिस्टल के साथ गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार युवक के साथ एक और व्यक्ति था, जो फरार हो गया। डीएसपी ने बताया कि आरोपी से पूछताछ की जाएगी कि वह हथियार कहां से लाया तथा उसके साथ दूसरा युवक कौन था। पुलिस ने यह भी बताया कि पिछले दिनों त्रिवेणी भवन के पास आवासीय भूखण्ड पर भूमाफियों द्वारा जबरन कब्जा करने की वारदात में यह युवक भी लिप्त था तथा पुलिस ने उसे शांतिभंग के आरोप में गिरफ्तार भी किया था। गिरफ्तार युवक को पुलिस ने कोर्ट में पेश कर पूछताछ के लिए एक दिन के पुलिस रिमांड पर लिया है।
आरोपी।