पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बस में बैग से निकाल ले गए लाखों के जेवर नकदी

बस में बैग से निकाल ले गए लाखों के जेवर नकदी

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
मामले में ज्ञापन देने के लिए शहर कोतवाली पहुंचे लोग।

नगर संवाददाता|सीकर.

बसमें सफर कर रहे यात्री के बैग से लाखों के जेवर नकदी पार कर लिए गए। घटना शनिवार दोपहर में सीकर लक्ष्मणगढ़ के बीच हुई। यात्री को कल्याण सर्किल पर आकर वारदात का पता चला। इस संबंध में शहर कोतवाली में रिपोर्ट दी गई।

पुलिस के मुताबिक कांसली निवासी सरताज पुत्र आमीन खां शनिवार को अपनी भाभी को लेने के लिए गोड़िया फतेहपुर गया था। फतेहपुर से वे सरदारशहर डिपो की बस में सीकर के लिए रवाना हुए थे। उनके पास बैग था जो सीट के पास में ही रख दिया था। कल्याण सर्किल पर उतरने के बाद जब उन्होंने बैग संभाला तो उसमें रखे 16 तोला सोने के जेवर, जिनमें दो हार, चार चूड़ियां, कान के झूमर शामिल थे, वे गायब मिले। इस पर उन्होंने अपने स्तर पर तलाश की और घर जाकर परिजनों को पूरा वाकया बताया। रविवार को शहर कोतवाली में पहुंच कर पुलिस को सूचना दी गई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

भीड़का उठाया फायदा

सरताजने बताया कि फतेहपुर से लक्ष्मणगढ़ तक उनका बैग उनके पास ही रखा था। लक्ष्मणगढ़ से आगे रोडवेज एक खराब बस खड़ी थी। उसकी सवारियां भी इनकी बस में चढ़ गई इस कारण भीड़ ज्यादा हो गई। इसी दौरान किसी ने बैग को थोड़ा आगे खिसका दिया और उसमें से गहने साढ़े पांच हजार रुपए गायब कर लिए।

जल्दबाजीमें उतरा था एक युवक: उन्होंनेपुलिस को बताया कि एक युवक अचानक बस रुकवाकर उतरा था। ऐसे में आशंका है कि वही आरोपी वारदात कर सकता है। उसके पास एक थैला भी बताया जा रहा है।