छह खिलाड़ियों का राज्य स्तर पर चयन
सीकर. राजकीयउच्च माध्यमिक विद्यालय, मांडोता के छह खिलाड़ियों का चयन राज्य स्तर पर किया गया है। शारीरिक शिक्षक रामचंद्र सिंह ने बताया कि खोखो 17 वर्ष छात्र में दयाल कुमार, कबड्डी 19 वर्ष छात्रा में मंजू खोखो 19 वर्ष छात्रा में संगम, मनीषा मीणा, पार्वती छोटी का चयन किया गया है।
सफाईकर्मीआज सामूहिक अवकाश पर
फतेहपुर.नगरपालिकामें सफाईकर्मियों की लंबे समय से भर्ती नहीं करने के विरोध में नगरपालिका के सभी सफाईकर्मी सोमवार को सामूहिक अवकाश लेंगे। अखिल भारतीय सफाई मजदूर कांग्रेस नगर अध्यक्ष कैलाश हठवाल ने बताया कि रविवार को वाल्मीकि समाज की बैठक भाजपा एससी प्रकोष्ठ प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य सुशील पंवार की अध्यक्षता में हुई।