पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • National
  • पटवार भर्ती : आईएएसआरएएस लेवल का था पेपर, कट ऑफ 40% तक रहने की संभावना

पटवार भर्ती : आईएएसआरएएस लेवल का था पेपर, कट ऑफ 40% तक रहने की संभावना

5 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कई देरी से पहुंचे, नहीं दे सके परीक्षा : परीक्षामें कई अभ्यर्थी देरी पर पहुंचने के कारण परीक्षा नहीं दे सके। वहीं, अभ्यर्थियों के जूते, मफलर सर्दी वाले कोट भी खुलवाए गए। अभ्यर्थियों की गहन जांच की गई। परीक्षा केंद्रों पर जैमर लगाए गए थे। महिलाओं को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।

अभ्यर्थीयहां कर सकते हैं शिकायत : पटवारभर्ती में सवालों पर आपत्ति ऑनलाइन दर्ज कराई जा सकती है। अभ्यर्थी http://rsmssb.rajasthan.gov.in/patwar/onlinecomplaintregistration_v3.aspx पर जाकर सवालों पर आपत्ति दर्ज करा सकते हैं।

छात्रा को नकल कराने की शिकायत की, पुलिस ने रिपोर्ट नहीं लिखी

सीकर| एककेंद्र पर नकल का विरोध करने पर अभ्यर्थी काफी देर तक सेंटर पर बैठाया रखा और पुलिस ने भी शिकायत दर्ज करने से इनकार कर दिया। हालांकि प्रशासन ने परीक्षा में किसी भी तरह की गड़बड़ी से इनकार किया है। जयपुर के रमन शर्मा को सीकर में परीक्षा सेंटर मिला था। उसका आरोप है कि परीक्षा के दौरान वीडियोग्राफर एक छात्रा को नकल करवा रहा था। परीक्षा केंद्र पर वीक्षकों को शिकायत की तो उन्होंने वीडियोग्राफर को बाहर कर दिया। लेकिन बाद में शिकायत देने की बात कही तो उन्होंने सेंटर पर ही रोक दिया गया। परीक्षा खत्म होने के काफी देर बाद उसे भेजा गया। परीक्षा के बाद वह उद्योग नगर पुलिस थाने पहुंचा लेकिन वहां पर भी उसकी रिपोर्ट दर्ज नहीं की गई। छात्र ने बताया कि परीक्षा में गड़बड़ी हुई है लेकिन पुलिस ने भी रिपोर्ट दर्ज करने से इनकार कर दिया।

नीमकाथाना|महिलामहाविद्यालय में एक परीक्षार्थी देरी से पहुंचा। इसके चलते उसे प्रवेश नहीं दिया गया। ऐसे में युवक आक्रोशित हो गया। उसने कर्मचारियों पुलिस के साथ अभद्रता की। इस पर पुलिस उसे थाने ले गई। इधर, कई सेंटर पर स्कूल संचालकों ने सामान जमा करने के लिए अलग से काउंटर ही लगा दिए। अभ्यर्थियों का आरोप है कि सामान रखने की एवज में उनसे मोटी फीस वसूली गई।

सीकर. परीक्षा में नकल की शिकायत करने थाने पहुंचा अभ्यर्थी।

भास्कर संवाददाता | सीकर

पटवार प्रारंभिक भर्ती शनिवार को हुई। परीक्षा के लिए 39752 अभ्यर्थी पंजीकृत थे। इनमें से 27,804 अभ्यर्थी शामिल हुए। दैनिक भास्कर ने पटवार भर्ती के पेपर का एक्सपर्ट्स की मदद से पूरा विश्लेषण किया है। उनकी राय में पटवार भर्ती का पेपर आईएएस और आरएएस परीक्षा की तुलना का रहा। अब तक की परीक्षाओं में सबसे कठिन पेपर माना जा सकता है।

सवाल ऐसे थे, जिन्होंने सबजेक्ट की पूरी स्टडी की है, वे ही सवालों के जवाब दे सके। सवाल सीधे-सीधे होकर घुमाकर पूछे गए थे। एक्सपर्ट की राय में परीक्षा की कट ऑफ 35 से 40 फीसदी के बीच रह सकती है। एक्सपर्ट चेतन जोशी और अरविंद भास्कर ने बताया कि प्रश्न-पत्र का लेवल आईएएस आरएएस परीक्षा जैसे था। समुलित करने वाले सवाल ज्यादा थे। इसलिए मेरिट नीचे रहने की संभावना है। साइंस के सवालों में भी समुलित कराया गया। विज्ञान में सीबीएसई की 12वीं की पुस्तकों से भी लिए गए। इसके अलावा जीके के सवाल भी थोड़े हटकर थे। ज्योग्राफी, इतिहास के सवाल ज्यादा पूछे गए। मैथ्स के सवाल मीडियम थे। उन्होंने बताया कि कम्प्यूटर से जुड़े सवाल कक्षा 11 12वीं के लेवल थे। एक्सपर्ट मानते हैं कि तैयारी करने वाले अभ्यर्थियों को इस पेपर का सीधा फायदा होगा।

वाट्सएपपर आया पेपर, बोर्ड ने नहीं माना

परीक्षासे पहले वाट्सएप पर पेपर वायरल हो गया। हालांकि अधीनस्थ सेवा चयन बोर्ड ने इसे अफवाह बताया। जबकि पेपर वाट्सएप पर दिनभर चलता रहा। जानकारों का कहना है कि परीक्षा में आया पेपर समान ही था। किसी परीक्षा सेंटर से पेपर की फोटो खिंचकर इसे वायरल किया गया है। परीक्षा में आया पेपर से पूरा पेपर मिलान हो रहा था। अभ्यर्थियों ने पेपर की जांच की मांग की।

रींगस. अभ्यर्थी की बालों में लगे रबरबैंड आदि उतरवाते हुए।

फतेहपुर. कर्मचारी की आईडी की जांच करते केंद्राधीक्षक

नीमकाथाना. परीक्षा केंद्र में प्रवेश के लिए लगी कतार।

श्रीमाधोपुर में पटवार परीक्षा के दौरान सेंटर के बाहर लगी अभ्यर्थियों की भीड़ तथा सीकर में रोडवेज बस स्टैंड पर परीक्षा खत्म होने के बाद अिनयंत्रित भीड़ को काबू में करने का प्रयास करते पुलिसकर्मी।

नीमकाथाना. हंगामा करने वाले अभ्यर्थी को पुलिस थाने ले गई।

खबरें और भी हैं...