पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • गोविंदगढ़ ने कांवट को हराया

गोविंदगढ़ ने कांवट को हराया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
नीमकाथाना. राजस्थानयूनिवर्सिटी अंतर कॉलेज खोखो प्रतियोगिता का खिताब लक्ष्मी बधाला कॉलेज गोविंदगढ़ ने कैंब्रिज कॉलेज कांवट को 9-6 से हराकर जीता।

समापन समारोह में वरिष्ठ फिजिशियन डॉ. हरबंश गोयल पालिकाध्यक्ष केशवदेव मोदी के आतिथ्य में विजेता-उपविजेता टीमों को पुरस्कार दिया गया। कैंब्रिज कॉलेज कांवट उपविजेता रहा। अरावली शिक्षण संस्थान प्रबंधक सुरेश रोहिलाण ने विजेता उपविजेता टीमों को ट्रॉफी प्रदान की। इससे पूर्व हुए सेमीफाइनल मुकाबलों में कैंब्रिज कॉलेज कांवट ने कानोडिया कॉलेज जयपुर को हराया, वहीं लक्ष्मी बधाला कॉलेज गोविंदगढ़ ने ग्रामीण महिला कॉलेज सीकर को हराया। आयोजन सचिव आरएस बलवदा ने प्रतियोगिता के बारे में जानकारी दी।

इनकाहुआ यूनिवर्सिटी टीम के लिए चयन: बधालकॉलेज गोविंदगढ़ की छात्रा किरण यादव, अनोखी देवी, रेखा सोनम, कैंब्रिज कॉलेज कांवट की बबली शर्मिला, एनबीएन कॉलेज जयपुर की सुनीता निठारवाल पूजा नाथावत, कानोड़िया कॉलेज जयपुर की अनिशा शर्मा मंजू यादव, ग्रामीण महिला कॉलेज सीकर की अनिता भास्कर, न्यू महारानी कॉलेज जयपुर की अंकिता, डीडी डालमिया कॉलेज जामड़ोली की मनीषा, बगरू कॉलेज जयपुर की ममता, राजकीय कॉलेज चौमूं की पिंकी कुमावत, अरावली पीजी कॉलेज नीमकाथाना की श्वेता का चयन किया गया। चयनित खिलाड़ी यूनिवर्सिटी टीम में शामिल होंगी।

राष्ट्रीयस्तर पर टेबल टेनिस खेलेगा आसिफ

फतेहपुर.आजादसीसै स्कूल का छात्र आसिफ खान राष्ट्रीय टेबल टेनिस प्रतियोगिता में राजस्थान का प्रतिनिधत्व करेगा। प्रधानाचार्य शकील खोखर ने बताया कि 19 आयु वर्ग में आसिफ टेबल टेनिस में 60वीं राष्ट्रीय खेलकूद प्रतियोगिता में प्रतिनिधत्व करेगा।