आज तय होंगी नई डीएलसी रेट
आज तय होंगी नई डीएलसी रेट
सीकर.जिलेमें जमीन की नई सरकारी दरें तय करने के लिए शुक्रवार को डीएलसी की मीटिंग होगी। मीटिंग दो-दो विधानसभा क्षेत्रों के लिए होगी। इस बैठक में दरें 30 फीसदी तक बढ़ने की संभावना है। उप पंजीयक और तहसीलदारों से मिले प्रस्तावों पर जनप्रतिनिधियों के सुझाव लिए जाएंगे। इसके बाद नई रेट तय की जाएगी। जिले में डीएलसी की पिछली मीटिंग 19 दिसंबर 2009 को हुई थी।
मिलाजुलारहा मौसम, गर्मी से मामूली राहत
सीकर.शेखावाटीमें गुरुवार को मौसम का मिजाज मिलाजुला रहा। पारा स्थिर बना रहा। दोपहर बाद हल्के बादलों की आवाजाही से गर्मी में राहत रही। चूरू मौसम केंद्र पर अधिकतम 37.3 न्यूनतम तापमान 22.7 तथा फतेहपुर कृषि अनुसंधान केंद्र पर अधिकतम 36.2 न्यूनतम तापमान 23.2 डिग्री रिकॉर्ड किया गया।