पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • जेईएन के घर से 20 तोला सोना चुराया, ब्रेड भी खाई

जेईएन के घर से 20 तोला सोना चुराया, ब्रेड भी खाई

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर. शहरमें सबलपुरा पावर हाउस के पीछे स्थित बिजली निगम की कॉलोनी में बुधवार रात चोरों ने चार क्वार्टरों में सेंध लगा दी। चारों क्वार्टरों में रहने वाले कर्मचारी छुट्टी होने के कारण गांव गए हुए थे। जेईएन के घर से चोर 20 तोला सोना 80 हजार नकदी ले गए। गुरुवार सुबह वारदात का पता चलने के बाद पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस के मुताबिक फतेहपुर रोड पर सबलपुरा पावर हाउस के पास बिजली निगम की कॉलोनी है। बुधवार को विश्वकर्मा जयंती की छुट्टी के कारण यहां रहने वाले कुछ कर्मचारी गांव गए हुए थे। रात को कॉलोनी में घुसे चोरों ने एमपीआर हरेंद्र कुमार, टेक्निकल हेल्पर संपत्त कुमार मुकेश कुमार के क्वार्टरों के ताले तोड़ दिए। शेषपेज |14



हरेंद्रके क्वार्टर से चोर आठ हजार रुपए कुछ जेवरात पार कर ले गए। संपत्त कुमार के क्वार्टर में रखे पूरे सामान को चोरों ने अस्त व्यस्त कर दिया। हालांकि वहां से कोई सामान चोरी नहीं किया गया। इसके बाद चोर मुकेश कुमार के क्वार्टर में घुसे। वहां से दो जोड़ी पायजेब अन्य सामान चोरी कर ले गए। गुरुवार को वारदात का पता चलने के बाद पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

चौकीदार पुलिस को नहीं लगी भनक

कॉलोनी के मुख्य गेट पर चौकीदार रहता है। उसे भनक तक नहीं लगी और चोर वारदात को अंजाम दे गए। क्वार्टरों से कुछ ही दूरी पर पुलिस चौकी भी है। चोरों ने रात को इत्मीनान से वारदात की और पुलिस को भी कोई भनक नहीं लगी।

श्राद्ध के लिए गांव गए थे जेईएन

श्राद्धके लिए गांव गए बिजली निगम के जेईएन के घर से चोर 20 तोला सोना 80 हजार के करीब नकदी चुरा ले गए। घटना का पता जेईएन के बुधवार शाम घर लौटने के बाद लगा। घटना की खास बात यह रही कि चोर चोरी करते रहे और जब भूख लगी तो फ्रीज में रखा दूध गर्म किया और आराम से दूध के साथ वहां रखी ब्रेड खाई। बिजली निगम के जेईएन रामकुमार चौधरी ने बताया कि उसके गांव नबीपुरा में श्राद्ध था। शुक्रवार को धरने में शामिल होने जयपुर जाना था। इसलिए गुरुवार शाम लौटा तो देखा कि उसके सरकारी क्वार्टर के ताले टूटे हुए हैं। कमरों में सारा सामान बिखरा हुआ है। चोर यहां रखा 20 तोला सोना 80 हजार की नकदी चुरा ले गए। घटना के बाद पुलिस ने भी मौका मुआयना किया।