पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • आधार कार्ड मशीन खराब होने पर ग्रामीणों ने शिविर में काम रुकवाया

आधार कार्ड मशीन खराब होने पर ग्रामीणों ने शिविर में काम रुकवाया

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
सीकर। ढांढ़ण पंचायत समिति में गुरुवार को लगे भामाशाह शिविर के दौरान आधार कार्ड बनाने वाली मशीनें खराब हो गई। इससे ग्रामीण आक्रोशित हो गए। लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए दो घंटे काम रोके रखा। मामला शांत करने के लिए आरएसी को मौके पर बुलाना पड़ा।

जानकारी के अनुसार शिविर में आधार कार्ड बनाने के लिए तीन मशीनें लगाई रखी थी, लेकिन उनमें दो अचानक खराब हो गई। इससे आधार कार्ड बनाने में देरी होने लगी। इस पर ग्रामीणों ने विरोध जताना शुरू कर दिया और काम रुकवा दिया। इसके बाद आरएएसी का जाब्ता बुलाकर ग्रामीणों को शांत किया गया।
बीडीओ विक्रम सिंह राठौड़ ने बताया कि शिविर दो मशीनें अचानक खराब हो गई। केवल एक मशीन से काम चलाया जा रहा था। काम की रफ्तार धीमी होने के कारण लोगों के कार्ड बनाने में समय लग रहा था। इसलिए लोग गुस्सा हो गए। मशीनें खराब होने के कारण शिविर में मात्र 65 आधार कार्ड ही बनाए गए। आधार कार्ड बनाने वाली एजेंसी को मशीनें अधिक लगाने के निर्देश दिए गए हैं।