पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर 24 तक रिमांड पर

हत्या का आरोपी हिस्ट्रीशीटर 24 तक रिमांड पर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. गारिंडारोड पर चाकू से गोदकर सीकर निवासी रमजान की हत्या के मामले में गिरफ्तार हिस्ट्रीशीटर आलम को पुलिस ने 24 सितंबर तक रिमांड पर लिया है। पुलिस अब उससे पूछताछ कर रही है। उसने अभी तक पुलिस के सामने मामले की पूरी कहानी बयां नहीं की है। कोतवाली थानाधिकारी विजय सेहरा ने बताया कि आरोपी को रिमांड पर लेकर पूछताछ की जा रही है। आरोपी शातिर है और अभी तक पुलिस के सामने पूरी कहानी नहीं बता रहा है। उसने वारदात में शामिल अन्य आरोपियों के नाम भी नहीं बताए है। जिस महिला से अवैध संबंधों के चक्कर में हत्या की गई, उसकी भूमिका के बारे में भी आरोपी ने ज्यादा जानकारी नहीं दी है। उल्लेखनीय है कि मोहल्ला हुसैनगंज सीकर निवासी रमजान पुत्र अलाद्दीन पड़िहार की रविवार रात चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई थी। उसका शव गारिंडा रोड पर मिला था। इस मामले में पुलिस ने बुधवार को शहर कोतवाली के हिस्ट्रीशीटर आलम पुत्र शब्बीर मातवान को गिरफ्तार किया था। आरोपी ने अवैध संबंधों पैसे के चक्कर में हत्या करना कबूल किया था।