बीट सिस्टम बेहतर करो नहीं तो लाइन हाजिर कर दूंगा : एसपी
बीटसिस्टम को मजबूत करने को लेकर भले ही प्रदेश के डीजीपी से लेकर एसपी तक सभी गंभीरता दिखा रहे हैं लेकिन इसकी हकीकत मंगलवार को फतेहपुर सदर थाने में देखने को मिली। एसपी अखिलेश कुमार जब यहां पहुंचे तो थाने का पूरा रिकॉर्ड अपडेट था। जो बीट बुक एसपी को दिखाई गई वे इस तरह तैयार थी मानो बीट सिस्टम पूरी तरह से प्रभावी हो लेकिन जब एसपी ने सिपाहियों से बीट बुक मंगवाई तो हकीकत सामने गई। पता चला कि किसी ने बीट बुक में एंट्री नहीं कर रखी है। इसके बाद एसपी ने जिले के सभी थानाधिकारियों को निर्देश दिए कि सात दिन में बीट सिस्टम का हर काम पूरा कर लिया जाए। अगर ऐसा नहीं हुआ तो संबंधित बीट कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया जाएगा।
जानकारी के मुताबिक अखिलेश कुमार ने फतेहपुर सदर थाने के निरीक्षण के बाद तीन बीट कांस्टेबलों को कहा कि वे अपनी बीट बुक लेकर आएं। जब उनकी बीट बुक देखी तो पता चला कि उनमें किसी तरह की एंट्री ही नहीं है। इसके बाद एसपी ने थानाधिकारी संबंधित कांस्टेबलों को कड़ी फटकार लगाई।
हरदिन होगी जांच
एसपीने बताया कि 17 फरवरी के बाद वे हर दिन किसी किसी जगह की बीट बुक की जांच करेंगे। इसके लिए संबंधित एसएचओ को अचानक मैसेज देकर बीट बुक मंगवाई जाएगी। बीट बुक में कमी मिली तो संबंधित कांस्टेबल को लाइन हाजिर किया जाएगा और एसएचओ पर भी कार्रवाई होगी।