‘भंवरो’ को सांवर शर्मा स्मृति पुरस्कार
सीकर| मरुधरासेवा संस्थान बासनी एवं साहित्य संसद फतेहपुर की ओर से राजस्थानी साहित्यकार भंवर लाल महरिया ‘भंवरो’ को सांवर शर्मा स्मृति पुरस्कार दिया जाएगा। पुरस्कार वितरण समारोह 11 फरवरी को मरुधरा बीएड कॉलेज बासनी में होगा। साहित्य संसद के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नारसरा ने बताया कि उन्हें 11000 रुपए, प्रशस्ति पत्र, शॉल, साफा एवं स्मृति चिह्न दिया जाएगा।