बालाजी मंदिर में वार्षिकोत्सव आज से
फतेहपुर| श्रीसंकट मोचन बालाजी मंदिर में वार्षिकोत्स बुधवार से होगा। पुजारी परमेश्वरलाल पुजारी ने बताया कि शुभनगर स्थित श्री संकट मोचन बालाजी मंदिर में तीन दिवसीय वार्षिकोत्सव बुधवार से शुरू होगा। बुधवार को अखंड रामायण का पाठ, गुरुवार रात्रि में भजन संध्या तथा शुक्रवार को हवन कार्यक्रम होंगे।