श्री यादे जयंती आज
फतेहपुर| प्रजापतिप्रतिभा सम्मान समारोह और श्री यादे जयंती समारोह बुधवार को होगा। श्री यादे शक्ति सेना सेवा संस्थान जिलाध्यक्ष सुभाष जालेंद्रा ने बताया कि श्री यादे शक्ति सेना सेवा संस्थान एवं प्रजापति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह और श्री यादे जयंती समारोह बुधवार को शिवाजी विद्यामंदिर शिक्षण संस्थान में होगा। समारोह की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक सत्यदेव भारीवाल करेंगे। प्रदेशाध्यक्ष गंगाराम जाजपुरा मुख्य अतिथि तथा ईओ नपा सीताराम मारवाल, जेईएन पीएचईडी आशु दंभीवाल पुखराज प्रजापति आदि विशिष्ट अतिथि होंगे।