धारदार हथियार से हमला, दो घायल
कस्बेमें बुधवार शाम को जमीन पैसे के विवाद को लेकर एक युवक ने दो युवकों पर धारदार हथियार से हमला कर दिया। दोनों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस के अनुसार वार्ड 26 के रफीक पुत्र यासीन तेली ने थाना कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि उसका कस्बे के सीकरिया चौरास्ता निवासी उमर लीलगर से प्लाॅट को लेकर करीब एक लाख रुपए का विवाद था। बातचीत करने के लिए उमर लीलगर ने उसे अपने घर बुलाया तथा विवाद होने पर उसके चेहरे पर धारदार हथियार से हमला कर घायल कर दिया।
बीचबचाव करने पर वार्ड 26 के मो. शरीफ पुत्र रमजान तेली को भी हाथ पर चोट आई। दोनों घायल ट्रोमा सेंटर धानुका अस्पताल पहुंचे। उनके पीछे आरोपी उमर लीलगर भी पहुंच गया और मेडिकल कर्मचारियों से अभद्र व्यवहार किया। बाद में कोतवाली पुलिस आरोपी लीलगर को पकड़ कर थाने ले गई।
घायल।