शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया
रींगस | कस्बेआसपास के क्षेत्र के राजकीय चिकित्सालयों आंगनबाड़ी केंद्रों पर बुधवार को शिशु स्वास्थ्य दिवस वार्मिंग डे पर अनेक कार्यक्रम हुए। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर प्रभारी अधिकारी डाॅ. दिनेश गौड़ के निर्देशन में डाॅ. शैलेंद्र सिंह देवल ने बच्चाें को दवा दी तथा गर्भवती महिलाओं बच्चों को सूचना, शिक्षण कम्युनिकेशन के तहत स्वास्थ्य पर जानकारी दी। वार्ड पांच के आंगनबाड़ी केंद्र पर सुपरवाईजर किरण मीणा, कार्यकर्ता फूलीदेवी, सहयोगिनी ललिता देवी आशा सुपारी देवी ने बच्चों को दवा पिलाई। इसी तरह आभावास ग्राम के राजकीय प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर पूर्व जिला परिषद सदस्य गिरधारी लाल पुजारा ने शिशु स्वास्थ्य का शुभारंभ किया।
फतेहपुर| चिकित्साएवं स्वास्थ्य विभाग द्वारा बुधवार को अंतरराष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य दिवस और राष्ट्रीय कृमि निवारण दिवस मनाया गया। राउमावि दांतरू में आयोजित ब्लाॅक स्तरीय समारोह में मुख्य अतिथि विधायक नंदकिशोर महरिया थे और अध्यक्षता ब्लाॅक चिकित्सा अधिकारी डाॅ. दिलीप कुल्हरी ने की। डॉ. प्रसन्न ने महिलाओं से बच्चों के स्वास्थ्य संबंधी प्रश्न पूछे। प्रथम विजेता कविता देवी को 21 सौ रुपए का पुरस्कार दिया गया। डॉ. साहिन, डाॅ. सुरेश कुमार ने शिशुओं के स्वास्थ्य की जांच की तथा महिलाओं को घर पर ओआरएस घोल बनाने की विधि सिखाई। इस अवसर पर सरपंच विद्याधर मील, एडवोकेट मोहनसिंह जाखड़, शीशराम थोरी, प्राचार्य मेघसिंह दूलड़, मनरूप सिंह जेठू सहित अनेक लोग मौजूद थे।
लक्ष्मणगढ़| बठोठग्राम पंचायत मुख्यालय पर राष्ट्रीय शिशु स्वास्थ्य दिवस मनाया गया। सीएचसी प्रभारी डॉ. राजीव ढाका ने बताया कि सरपंच निर्मला कंवर, ब्लॉक सीएमओ डॉ. विनोद कुमार, मोहनसिंह आदि ने कार्यक्रम का उद्घाटन किया। शिविर में डॉ. संदीप शिवरान, डॉ. रणजीत, डॉ. विमल भूरिया की टीम ने 102 बच्चों के स्वास्थ्य की जांच की। चिकित्सकों ने बच्चों की माताओं को ओआरएस का घोल घर पर ही तैयार करने की विधि बताई। कार्यक्रम में माताओं के लिए शिशु के स्वास्थ्य संंबंधी प्रश्नोत्तरी हुई। सही जवाब देने वाली महिलाओं को पुरस्कार दिया गया। विभिन्न स्कूलों में कृमिनाशक दवा दी गई।
लक्ष्मणगढ़
फतेहपुर
रींगस