नीमकाथाना | नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक 11 फरवरी
नीमकाथाना | नगरपालिका की साधारण सभा की बैठक 11 फरवरी को सुबह 11.30 बजे पालिकाध्यक्ष त्रिलोक दीवान की अध्यक्षता में होगी। बैठक में वर्ष 2016-17 का वार्षिक बजट पेश किया जाएगा। बैठक में 2015-16 का पुनर्नियोजित बजट भी पेश किया जाएगा। बैठक में रेलवे बुगदा मोदी मील के पीछे कॉलोनियों में गंदे पानी की निकासी के मसलों पर भी चर्चा होगी।
फतेहपुर| नगरपालिकाकी साधारण सभा की बैठक गुरुवार को होगी। कार्यवाहक ईओ शांतिलाल डोकवाल ने बताया कि पालिकाध्यक्ष ललिता भिंडा की अध्यक्षता में कस्बे के बजट पर चर्चा होगी। नपा सदस्यों को भेजे गए एजेंडे की प्रतिलिपि के अनुसार वर्ष 2016-17 का प्रस्तावित बजट 32.59 करोड़ का है। इनमें 19.54 करोड़ रुपए विकास कार्यों पर खर्च किए जाएंगे।
पालिका की बजट बैठक आज