प्रजापत समाज की प्रतिभाएं सम्मानित
भक्तशिरोमणि मां श्री यादे जयंती समारोह के दौरान बुधवार को प्रजापत समाज की प्रतिभाओं का सम्मान किया गया।
जिलाध्यक्ष सुभाष जालेंद्रा ने बताया कि श्री यादे शक्ति सेवा संस्थान एवं प्रजापति फाउंडेशन के संयुक्त तत्वावधान में प्रजापति प्रतिभा सम्मान समारोह और श्री यादे जयंती समारोह बुधवार को शिवाजी विद्यामंदिर शिक्षण संस्थान में मनाया गया। समारोह की अध्यक्षता पूर्व बैंक प्रबंधक सत्यदेव भारीवाल ने की। प्रदेशाध्यक्ष गंगाराम जाजपुरा मुख्य अतिथि थे। ईओ नपा सीताराम मारवाल, जेईएन पीएचईडी आशु दंभीवाल, कमांडो विष्णु प्रजापति, भैरामल कारगवाल आदि विशिष्ट अतिथि थे। श्री यादे शक्ति सेना प्रदेशाध्यक्ष ने समाज के लोगों से मृत्युभोज जैसी सामाजिक कुरीतियों को बंद करने तथा बेटी बचाने और सबको पढ़ाने का संदेश दिया। इस अवसर पर समाज की प्रतिभाओं और 60 प्रतिशत से अधिक अंक लाने वाले विद्यार्थियों भामाशाहों को सम्मानित किया गया। गुलाब अलबेला, जगदीश सोकल, मामराज खोवाल, प्रकाश भारीवाल, गोपाल सहित फतेहपुर और रामगढ़ के प्रजापति समाज के कई लोग उपस्थित थे।
फतेहपुर. श्री यादे माता जयंती समारोह में मंच पर मौजूद प्रजापति समाज के प्रबुद्ध लोग।