सांवर शर्मा स्मृति पुरस्कार समारोह आज
सीकर | मरूधरासेवा संस्थान बासनी एवं साहित्य संसद फतेहपुर के संयुक्त तत्वावधान में गुरुवार को मरूधरा बीएड कॉलेज बासनी में सांवर शर्मा स्मृति पुरस्कार समारोह होगा। साहित्य संसद के अध्यक्ष शिशुपाल सिंह नारसरा ने बताया कि समारोह सुबह 11 बजे होगा। इसमें राजस्थानी भाषा के साहित्यकार भंवरलाल महरिया ‘भंवरो’ को सम्मानित किया जाएगा।