पार्षद अमित सैनी को दी श्रद्धांजलि
नगरपालिकाके पार्षद अमित सैनी को बुधवार को नगरपालिका में श्रद्धांजलि दी गई।
पालिका सभागार में पूर्व पालिकाध्यक्ष मधुसूदन भिंडा के सानिध्य में आयोजित श्रद्धांजलि सभा में पालिका उपाध्यक्ष साहेब खान, शहर अध्यक्ष प्रदीप पारीक, पार्षद रामवतार रूंथला, पूर्व पार्षद सलाम कुरैशी, पूर्व पार्षद प्रमोद जोशी, पूर्व पार्षद पवन सिंगोदिया, ईओ नपा शांतिलाल डोकवाल सहित पार्षदों, पूर्व पार्षदों, नपा कर्मचारियों और जनप्रतिनिधियों ने श्रद्धांजलि दी। उल्लेखनीय है कि वार्ड 38 से भाजपा के युवा पार्षद 23 वर्षीय अमित सैनी का गत सप्ताह बीमारी से निधन हो गया था।
फतेहपुर. पालिका सभागार में पार्षद अमित सैनी को श्रद्धांजलि देते हुए।