फतेहपुर में वार्ड सात के लिए उपचुनाव 27 को
फतेहपुर | नगरपालिकाके वार्ड सात के लिए उपचुनाव 27 फरवरी को होगा। निर्वाचन रजिस्ट्रीकरण अधिकारी एसडीएम पुष्करराज शर्मा ने बताया कि उपचुनाव के लिए अधिसूचना 12 फरवरी को जारी होगी। नामांकन प्रस्तुत करने की अंतिम तिथि 16, संवीक्षा 17 को, नाम वापसी की अंतिम तिथि 19, चुनाव चिह्न आवंटन 20 फरवरी को तथा मतदान 27 फरवरी को हाेगा। मतगणना एक मार्च को होगी।