महिलाओं के सेंटर दूसरे जिले में भी आए, 28 केंद्रों पर लगेंगे जैमर
पटवारभर्ती ने युवाओं की परेशानी बढ़ा दी है। परीक्षा में सीकर से 54 हजार 568 अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था। इनको नागौर, अजमेर अलवर जिले में परीक्षा सेंटर दिए हैं। महिलाओं को भी गृह जिला आवंटित नहीं किया है। परीक्षा के लिए ड्रेस काेड भी तय किया गया है। पटवार भर्ती 13 फरवरी को दोपहर 12 से तीन बजे तक होगी। परीक्षा के लिए जिलेभर में 127 केंद्र बनाए हैं। जबकि 28 अतिसंवेदनशील केंद्रों पर जैमर लगाया जाएगा। सीकर जिले में 39 हजार 752 अभ्यर्थी परीक्षा देंगे। यह सभी जयपुर के हैं। जबकि सीकर जिले के युवाओं को दूसरे जिलों में भेजा है। जिले के 25 हजार 783 अभ्यर्थियों को परीक्षा देने के लिए अलवर जाना होगा। वहीं 15 हजार 61 युवाओं को परीक्षा देने के लिए नागौर जाना पड़ेगा।
आज होगी केंद्राधीक्षकों वीक्षकों की बैठक
परीक्षाके लिए जिले में 127 केंद्र बनाए गए हैं। शुक्रवार को सुबह 11 बजे हर केंद्र पर केंद्राधीक्षक, अतिरिक्त केंद्राधीक्षक, पर्यवेक्षक वीक्षकों की बैठक होगी। इसमें चयन बोर्ड द्वारा जारी दिशा-निर्देशों के बारे में बताया जाएगा।
बदला जा सकेगा कटा-फटा पेपर | प्रश्नपत्र पुस्तिका और ओएमआर शीट का कोई भाग कटा-फटा हुआ, पृष्ठ कम होने या पूर्ण रूप से मुद्रित होने की दिशा में परीक्षा शुरू होने से पहले ही बदला जा सकता है। ऐसा होने पर वीक्षक उसी सीरीज का प्रश्न पत्र और ओएमआर शीट दोनों को सील्ड लिफाफे से बदलकर देगा। इसके लिए परीक्षार्थी को पेपर की जांच करनी होगी।
12बजते ही बंद होगा गेट | परीक्षाशुरू होने से एक घंटे पहले केंद्र खोले जाएंगे। 12 बजे के बाद परीक्षार्थियों को प्रवेश की अनुमति नहीं दी जाएगी। परीक्षा शुरू होने के साथ ही केंद्र का गेट बंद कर दिया जाएगा। परीक्षा शुरू होने के आधा घंटे बाद तक और समापन से आधा घंटे पहले तक बाहर जाने की अनुमति नहीं मिलेगी। परीक्षा पूर्ण होने से पांच मिनट पहले कक्ष बंद हो जाएगा।
किस केंद्र पर कितने अभ्यर्थी देंगे परीक्षा
परीक्षा केंद्र में बैग, पर्स, कागज, किताब, पर्ची, पानी की बोतल, मोबाइल, पेजर, सेल्युलर, ब्लू टूथ, घड़ी आदि नहीं ले जाए जा सकेंगे।
उपस्थिति पत्र में रंगीन फोटो लगाना होगा। प्रवेश द्वार पर प्रवेश पत्र, रंगीन फोटो, फोटोयुक्त आईडी दिखाने होंगे। फोटो आईडी के रूप में चुनाव पहचान पत्र, आधार कार्ड, लाइसेंस, पैनकार्ड, पासपोर्ट में से एक दस्तावेज दिखाना होगा।
फतेहपुर
12
2800
लक्ष्मणगढ़
15
3952
सीकर
49
15600
दांतारामगढ़
08
3000
लोसल
08
2950
श्रीमाधोपुर
11
3650
रींगस
06
2350
नीमकाथाना
18
5450
ब्लॉक
केंद्र
परीक्षार्थी