पॉलीथिन के खिलाफ जागरूकता रैली आज
फतेहपुर | भारतविकास परिषद द्वारा कस्बे को पॉलीथिन मुक्त करने के लिए शुक्रवार को जागरूकता रैली निकाली जाएगी। सचिव कुलदीप पीपलवा ने बताया कि सरकारी पाबंदी के बाद भी कस्बे में प्लास्टिक थैलियों का बहुतायत से उपयोग हो रहा है। इसके लिए जनता में जागरूकता पैदा करने के लिए भारत विकास परिषद द्वारा स्कूली विद्यार्थियों के सहयोग से शुक्रवार दोपहर 12 बजे गढ़ परिसर से मुख्य बाजार, बावड़ी गेट, बस स्टैंड होते हुए जागरूकता रैली निकाल कर पॉलीथिन थैली का उपयोग नहीं करने की अपील की जाएगी