महिला ने आत्महत्या की
फतेहपुर | कस्बेके वार्ड 36 में महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। पुलिस ने बताया कि टीबड़ों के मोहल्ले वार्ड 36 में सुनीता (30) प|ी राजेश बलाई ने गुरुवार को फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। महिला की पांच वर्ष पूर्व शादी हुई थी। उसके कोई संतान नहीं थी। पुलिस ने महिला के परिजनों को सूचना दी। मेडिकल बोर्ड द्वारा पोस्टमार्टम करवाकर शव परिजनों को सौंप दिया गया।