पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • कच्ची बस्तियों में खुलेंगे तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

कच्ची बस्तियों में खुलेंगे तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
कच्चीबस्तियों में रहने वालों को बेहतर चिकित्सा सुविधा देने के लिए तीन शहरी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र खोले जाएंगे। इन केंद्रों में संविदा पर डॉक्टर, एएनएम आशा सहयोगिनी लगाए जाएंगे। जानकारी के अनुसार नेशनल अरबन हेल्थ मिशन के तहत यह स्वास्थ्य केंद्र खोले जाने हैं।

नोडल अधिकारी डॉक्टर एसएस अग्रवाल ने बताया कि केंद्र के भवन निर्माण के लिए स्वीकृति जारी हो चुकी है लेकिन वर्तमान में केंद्र किराए के भवन में ही संचालित किए जाएंगे। केंद्रों पर गंभीर बीमारी के विशेषज्ञों की भी अस्थाई व्यवस्था की जाएगी। दवा सहित अन्य सुविधाएं भी जुटाई जाएंगी। सीएमएचओ डॉ. रतन मोदी के अनुसार स्वास्थ्य केंद्रों के लिए जगह चिह्नित कर इनके प्रस्ताव कलेक्टर को भिजवाए जा चुके हैं। जिनमें बस डिपो, हाउसिंग बोर्ड के पास स्थित कच्ची बस्ती, राणी सती रोड स्थित कच्ची बस्ती फतेहपुर रोड रेलवे फाटकों के बीच स्थित कच्ची बस्ती को शामिल किया गया है। नोडल अधिकारी के अनुसार कच्ची बस्ती में महिला आरोग्य समिति भी बनाई जाएगी। जिसमें बस्ती के 10 लोगों को शामिल किया जाएगा, जो ध्यान रखेंगे कि बस्ती में कौन कितना बीमार चल रहा है। ताकि समय रहते उन्हें उपचार के लिए लाया जा सके।