क्षतिग्रस्त बोलेरो।
सीकर. डिपो तिराहे पर शुक्रवार देर रात एक बोलेरो और सफारी गाड़ी में टक्कर हो गई। डिपो चौकी प्रभारी भोपाल के अनुसार जयपुर रोड की ओर से तेज रफ्तार में आई बोलेरो गाड़ी ने सामने से रही सफारी गाड़ी के टक्कर मार दी। इसके बाद बोलेरो सीधे बिजली के पोल से टकरा गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बिजली का पोल मुड़ गया। वहीं सफारी गाड़ी की रिम टूट गई। हादसे में बोलेरो ड्राइवर के हल्की चोट आई है। पुलिस ने ड्राइवर को अस्पताल पहुंचाया।
परीक्षा देने जा रहे बाइक सवार 12वीं के छात्र की स्कूल के पास हादसे में मौत
अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने जा रहे 12वीं के छात्र की स्कूल से कुछ दूर पहले ही सड़क हादसे में मौत हो गई। वह साथी के साथ बाइक पर जा रहा था। उनकी बाइक को सामने से रही बाइक ने टक्कर मार दी। हादसा मंडावा रोड पर हुआ। उसका साथी भी गंभीर रूप से घायल हो गया।
पुलिस के मुताबिक जालेऊ निवासी विकास पुत्र प्रेमसुख धत्तरवाल मंडावा रोड स्थित राजस्थान स्कूल में 12 वीं का छात्र था। शुक्रवार को वह अर्द्धवार्षिक परीक्षा देने के लिए गांव से आया था। फतेहपुर पहुंचने के बाद वह अपने साथी विक्रम राठी के साथ बाइक से स्कूल जा रहा था। स्कूल से कुछ ही दूर पहले पिंजरापोल के सामने उनकी बाइक की सामने से रही बाइक से भिड़ंत हो गई। जिससे वे दोनों गंभीर रूप से घायल हो गए।
स्कूल के प्रधानाचार्य महावीर प्रसाद गिठाला स्टाफ के अन्य सदस्य मौके पर पहुंचे। दोनों घायल छात्रों को धानुका अस्पताल लेकर आए जहां विकास को मृत घोषित कर दिया गया। सूचना पर कोतवाली पुलिस भी मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद विकास का शव परिजनों को सौंप दिया। विक्रम को जयपुर रैफर किया गया है।
विकास रोज अपने गांव से ही स्कूल जाता था। वह स्कूल बस से आता था। शुक्रवार को भी बस चालक ने उसे चलने के लिए कहा था लेकिन उसने कहा कि उसकी परीक्षा दूसरी पारी में है इसलिए ऑटो से चला जाएगा। बस स्टैंड पर ऑटो से उतरने के बाद उसे विक्रम मिल गया और वे दोनों बाइक से स्कूल के लिए रवाना हो गए।
सिरमें लगी थी गंभीर चोट : बाइकपर जा रहा विकास दूसरी बाइक की टक्कर के बाद दूर जाकर गिरा था। जिससे उसके सिर में गंभीर चोट लगी। उसे तुरंत अस्पताल भी लाया गया लेकिन बचाया नहीं जा सका। विकास 12 वीं साइंस का विद्यार्थी था।
15 सैकंड के फासले पर गई मौत
जिस जगह बाइक की भिड़ंत हुई वहां से स्कूल में पहुंचने के ज्यादा से ज्यादा दस से 15 सैकंड लग सकते हैं। वे पास में ही थे लेकिन स्कूल से ठीक पहले हादसा हो गया और उसकी मौत हो गई। वह चार भाइयों में तीसरे नंबर का था। पिता विदेश में रहते हैं।