अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुरू
सीकर.जिलासमान परीक्षा योजना के तहत अर्द्धवार्षिक परीक्षा शुक्रवार से शुरू हो गई। संयोजक सुणाराम वर्मा ने बताया कि परीक्षा के पहले दिन जिलेभर में किसी तरह की गड़बड़ी सामने नहीं आई।
स्टेटटूर्नामेंट खेलेंगे 18 खिलाड़ी
सीकर.चूरूमें आयोजित होने वाली दो दिवसीय स्टेट मास्टर चैंपियनशिप में जिले के 18 खिलाड़ी शामिल होंगे। कोच महेश नेहरा ने बताया कि चैंपियनशिप 13 दिसंबर से शुरू होगी। चैंपियनशिप में भाग लेने वाले नौ खिलाड़ियों की उम्र 55 साल से अधिक हैं, जो कि विभिन्न खेलों में अपनी प्रतिभा का परिचय देंगे।
जिलेमें बन सकते हैं पांच नए थाने
सीकर.जिलेमें पांच नए थाने और तीन डीएसपी कार्यालय बन सकते हैं। पुलिस मुख्यालय के प्रस्ताव के बाद जिला पुलिस इस पर विचार कर वहां प्रस्ताव भेजने की तैयारी कर रही है। एएसपी प्रकाश कुमार शर्मा के मुताबिक पुलिस पुनर्गठन के तहत यह प्रावधान किया गया है कि एक डीएसपी का इलाका एक ही एसडीएम के इलाके में हो। जिले में नौ एसडीएम हैं लेकिन डीएसपी छह हैं। ऐसे में तीन नए सर्किल पर प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। इसके अलावा एक थाने का इलाका एक ही तहसीलदार के अधीन होना चाहिए। हालांकि एक तहसीलदार के इलाके में एक से ज्यादा थाने हो सकते हैं।
मांडेलाबड़ा में जनसुनवाई आज
सीकर.जिलाकलेक्टर एलएन सोनी शनिवार को फतेहपुर के मांडेला बड़ा गांव में जनसुनवाई करेंगे। कलेक्टर शाम करीब पांच बजे मांडेला पहुंचेंगे। इसके बाद वे ग्रामीणों से गांव की समस्याओं के संबंध में चर्चा करेंगे। इसके अलावा लोगों के मामलों की सुनवाई भी करेंगे।