टेक्निकल जोन का उद्घाटन
सीकर. इंजीनियरिंगके क्षेत्र में कॅरियर बनाने वाले स्टूडेंट्स को गेट, आईईएस, आईआईटी, एमटेक एग्जाम की तैयारी के लिए स्थानीय स्तर पर टेक्निकल जोन संस्था में कोचिंग की सुविधा मिल सकेगी। संस्था के आलोक ने बताया कि टेक्निकल जोन का गुरुवार को कृषि उपज मंडी के सामने 12 बजे सीएलसी निदेशक श्रवण चौधरी उद्घाटन करेंगे। कार्यक्रम में बिजली निगम के एसई वाईके गुप्ता बतौर अतिथि शामिल होंगे।
फार्मासिस्टदिवस पर रक्तदान
सीकर.फार्मेसीजागृति संस्थान की ओर से गुरुवार को फार्मासिस्ट दिवस मनाया जाएगा। संस्थान के जिलाध्यक्ष हनुमान सिंह बाजिया ने बताया कि कार्यक्रम ब्लड बैंक में सुबह नौ बजे शुरू होगा। इस मौके पर रक्तदान शिविर भी लगाया जाएगा।
झूलेलालमहोत्सव
सीकर.सिंधीसमाज की ओर से गुरुवार को झूलेलाल महोत्सव मनाया जाएगा। जिसके तहत विभिन्न कार्यक्रमों का आयोजन होगा। समाज के देवीदास केसवानी कैलाश थधानी ने बताया कि शेखपुरा स्थित झूलेलाल मंदिर में सुबह 11.15 बजे ज्योत प्रज्ज्वलन होगा। एक बजे भंडारा, शाम को छह बजे ज्योत विसर्जन रात को 11 बजे तक भजन संध्या कार्यक्रम होगा।
पंडितदीनदयाल की जयंती मनाएंगे भाजपाई
सीकर.भाजपाकी ओर से पार्टी संस्थापक पंडित दीनदयाल की जयंती मंडल स्तर पर गुरुवार सेवा बस्तियों में मनाई जाएगी। महामंत्री भंवरलाल वर्मा ने बताया कि मंडल स्तर के कार्यक्रमों में अध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा, पूर्व अध्यक्ष हरिराम रणवां, महेश शर्मा सहित सांसद, विधायक, प्रधान भी मौजूद रहेंगे। इधर, शहर महामंत्री राजकुमार जोशी ने बताया कि फतेहपुर रोड स्थित अंबेडकर नगर मेघवाल धर्मशाला में शाम चार बजे जयंती मनाई जाएगी। इसमें मुख्य अतिथि सांसद सुमेधानंद सरस्वती, विधायक रतन जलधारी, अध्यक्ष झाबर सिंह खर्रा आदि मौजूद रहेंगे। इससे पहले भाजपा महिला मोर्चा की ओर से बुधवार को जयंती के उपलक्ष्य में आनंद नगर स्थित सरकारी मिडिल स्कूल के बच्चों को फल शिक्षण सामग्री का वितरण किया गया। इस मौके पर जिलाध्यक्ष इंद्रा चौधरी, कांता सैन, ममता पिलानी आिद मौज्ूद थे।