सेना भर्ती : पहले दिन 7115 टोकन वितरित
पलसाना में जाम, लक्ष्मणगढ़ में भी विवाद
पलसाना. सेनाभर्ती के टोकन नहीं मिलने का आरोप लगाते हुए युवाओं ने खंडेला रोड जाम लगा दिया। सुबह 10 बजे जाम लगा दिया और नारेबाजी करने लगे। हवाईसिंह, धर्मेंद्र, सुरेश खर्रा महेन्द्र आदि के नेतृत्व में युवकों ने रोड पर पत्थर डाल दिए। वाहनों को बाईपास से निकलना पड़ा। करीब आधा घंटे बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया।
लक्ष्मणगढ़.लक्ष्मणगढ़तहसील मुख्यालय से 801 नेछवा उपतहसील कार्यालय से 367 अभ्यर्थियों को टोकन जारी किए गए। इससे पूर्व टोकन लेने आए आर्ट फेकल्टी से 12वीं पास युवाओं ने क्लर्क स्टोर कीपर पद के लिए टोकन नहीं देने पर विरोध प्रदर्शन किया। युवाओं ने एसडीएम के समक्ष अपनी मांग रखी। काफी देर असमंजस की स्थिति बनी रही। एसडीएम प्रकाश चंद्र चौधरी ने िला कार्यालय, सैन्य भर्ती कार्यालय एवं उच्चाधिकारियों से बात की। करीब एक घंटे बाद स्थिति स्पष्ट होने के बाद आर्ट्स के अभ्यर्थियों को भी टोकन जरी किए गए। खंडेला.दसवींकक्षा में ग्रेस होने के कारण टोकन वितरण नहीं किया जा रहा है, जबकि उक्त अभ्यर्थी सीनियर ग्रेज्युएट हंै। डांगियो की ढाणी निवासी अशोक डांगी हमीरपुरा निवासी दिनेश बाज्या, बलदेव सिंह फोगावट ने बताया कि पिछली भर्ती में ग्रेस होने के बावजूद उन्हें शामिल किया गया था। तहसीलदार दयानंद रूयल का कहना है कि सेना से प्राप्त आदेशानुसार दसवीं में ग्रेस या 33 प्रतिशत अंक प्राप्त अभ्यर्थियों को टोकन वितरित नहीं करने का निर्देश है।
लक्ष्मणगढ़. टोकन नहीं मिलने पर प्रदर्शन करते युवक।
पलसाना. सेना भर्ती टोकन वितरण में अव्यवस्था के विरोध में रास्ता जाम करते युवक।
सीकर
524
लक्ष्मणगढ़
1167
दांतारामगढ़
1511
रामगढ़शेखा.
148
खंडेला
924
श्रीमाधोपुर
969
फतेहपुर
228
नीमकाथाना
1099
धोद
544