- Hindi News
- अफसरों ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो नहीं बख्शेंगे : मंजीतसिंह
अफसरों ने बिना अनुमति मुख्यालय छोड़ा तो नहीं बख्शेंगे : मंजीतसिंह
फतेहपुर. कृषि कॉलेज में निरीक्षण के दौरान मौजूद छात्राएं।
शिविर का लिया जायजा
ग्रामपंचायतगोकुलपुरा में सरपंच इम्मू देवी की अध्यक्षता में भामाशाह योजना नामांकन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर का संभागीय आयुक्त मंजीत सिंह, कलेक्टर एसएस सोहता एसडीएम ने निरीक्षण किया। उन्होंने योजना का लाभ उठाने के लिए ज्यादा से ज्यादा नामांकन कराने की बात ग्रामीणों को कही। संचालन पिपराली के विकास अधिकारी ब्लॉक सांख्यिकी अधिकारी ने किया।
फतेहपुर. संभागीयआयुक्त मंजीत सिंह ने शुक्रवार को कृषि अनुसंधान केन्द्र, एसडीएम एवं पंचायत समिति कार्यालय और सदर थाने का निरीक्षण किया। उनके साथ कलेक्टर एसएस सोहता सहित अन्य अधिकारी थे। संभागीय आयुक्त ने पहले कृषि अनुसंधान केन्द्र और कृषि कॉलेज का निरीक्षण किया। विद्यार्थियों ने उन्हें खाने एवं अन्य समस्याओं की जानकारी दी। उन्होंने तहसील कार्यालय में भूअभिलेख विभाग का भी निरीक्षण किया। सदर थाने में कम नफरी पर उन्होंने सदर इंचार्ज से रिक्त पदों के बारे में जानकारी ली। धानुका राजकीय अस्पताल में निशुल्क मुख्यमंत्री जांच योजना में संविदा पर कार्यरत लेब तकनीशियनों ने एक साल से वेतन नहीं मिलने का ज्ञापन देकर वेतन दिलाने की मांग की। उन्होंने प्रिंसिपल सेक्रेटरी से बातचीत की। एसडीएम राकेश कुमार, डीएसपी बीएस सिसोदिया, तहसीलदार एमसी लूणियां, सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।
गांवों में ट्यूबवैल के कनेक्शन काटना समाधान नहीं है
गांवोंके ट्यूबवैल कुओं के बिजली कनेक्शन काटने के मामले को भी संभागीय आयुक्त ने गंभीरता से लिया। एक गांव के लोग उनसे इस संबंध में शिकायत करने आए थे। इस पर उन्होंने एसई को कहा कि कनेक्शन काटना समाधान नहीं है। इसके बाद कलेक्टर को निर्देश दिए कि सीईओ के साथ बैठक कर इस समस्या का समाधान किया जाए।
फतेहपुर कृषि कॉलेज में जल्द होंगी सभी सुविधाएं
संभागीयआयुक्त ने कहा कि उनके पास कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति का भी चार्ज है। फतेहपुर कृषि कॉलेज की व्यवस्थाएं देखी जाएंगी और वहां जो भी कमी है उसे पूरा किया जाएगा।
जिलेमें दो अक्टूबर से हटाए जाएंगे अवैध होर्डिंग्स
जिलेमें दो अक्टूबर से सड़क किनारे लगे अवैध होर्डिंग्स हटाए जाएंगे। एक साथ अभियान चलाया जाएगा। सभी नगरपालिकाओं के लिए भी सीवरेज ड्रेनेज की योजना बनाकर सरकार को भेजेंगे।
नगर संवाददाता