पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • इलाज में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

इलाज में लापरवाही का आरोप, ग्रामीणों का हंगामा

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
फतेहपुर. गांवभोजदेसर में मारपीट में घायल बुजुर्ग का धानुका अस्पताल में इलाज में लापरवाही बरतने पर ग्रामीणों ने सोमवार को धानुका अस्पताल में हंगामा किया तथा अस्पताल अधीक्षक डॉ. निर्मला खीचड का घेराव किया। पूर्व पंस सदस्य महावीर भोजदेसर ने बताया कि भोजदेसर में दो पक्षों में आपसी मारपीट में घायल सांवताराम(60) पुत्र कुभाराम को रविवार सुबह 10बजे धानुका अस्पताल में लाया गया जहां मौजूद डॉक्टर ने मरीज की देखभाल नहीं की ,उसे अस्पताल में भर्ती नहीं किया तथा मात्र आधे घंटे में उसे रिलीव कर दिया। परिजनों की शिकायत पर पूर्व पंस सदस्य महावीर भोजदेसर ने अस्पताल अधीक्षक से बात की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई, डॉक्टर ने पुन:मरीज का चेकअप से मना कर दिया। मारपीट में घायल के अस्पताल में इलाज में कोताही पर भोजदेसर के ग्रामीण सोमवार सुबह बड़ी संख्या में धानुका अस्पताल में एकत्र हो गए तथा अस्पताल अधीक्षक का घेराव कर डयूटी डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की। बाद में घायल को अस्पताल में भर्ती करने के बाद लोग शांत हुए।

भादवासीमें लगाया हेल्थ कैंप

सीकर.ग्लोबलह्यूमन हेल्प एंड हार्मोनी संस्थान की ओर से भादवासी में निशुल्क हेल्थ कैंप लगाया गया। शिविर में दंत रोग विशेषज्ञ राजेंद्र कुमार कुमावत ने सेवाएं दी। संस्थान की अध्यक्ष गायत्री फगेडि़या ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्रों में हेल्थ अवेयरनेस के मकसद से पिता डा. रामकुमार की याद में शुरुआत की है। यह अभियान लगातार जारी रहेगा। शिविर का शुभारंभ गांव के बुजुर्ग लिखमाराम चौधरी ने किया। इस मौके पर शिवकुमार शर्मा, संतोष शर्मा, महेंद्र कुमार, जगनसिंह, विक्रम महरिया सहित कई गणमान्य लोग मौजूद रहे।

टीवीएसमेगा केयर कैंप का शुभारंभ

सीकर.त्योहारीसीजन के तहत टीवीएस मोटर कंपनी ने ग्राहकों की सुविधा के लिए सोमवार को हिंद मोटर्स शोरूम पर टीवीएस हिट फेस्टिव फिट केयर कैंप का शुभारंभ किया पहले दिन 200 ग्राहकों ने कैंप का लाभ लिया। कंपनी डीलर प्रमोद कुमार ने बताया कि कैंप में 15 प्वाइंट चेकअप एवं गाड़ियों की सर्विस पर 50 फीसदी छूट के साथ पार्ट्स एवं ऑयल पर भी छूट दी जाएगी। लक्की ड्रा के जरिए ग्राहकों को उपहार दिए जाएंगे।

महिलाओंके लिए निशुल्क कम्प्यूटर कोर्स शुरू

सीकर.महिलाएवं बाल विकास विभाग आरकेसीएल की ओर से सोमवार को महिलाओं के लिए निशुल्क कम्प्