पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • फतेहपुर में चाकू से 20 वार कर िबल्डिंग ठेकेदार की हत्या

फतेहपुर में चाकू से 20 वार कर िबल्डिंग ठेकेदार की हत्या

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
बेटे-बेटी की शादी के लिए शगुन के कंबल लाने गया था फतेहपुर

पढ़ेंशेखावाटी भास्कर

कस्बेमें गारिंडा रोड पर रविवार रात एक व्यक्ति की चाकू से गोदकर निर्मम हत्या कर दी गई। मरने वाले की उम्र करीब 44 साल थी। उसके शरीर पर ताबड़तोड़ करीब 20 वार किए गए हैं। मुंह, गला, पेट और जांघों को बुरी तरह गोद दिया गया। गर्दन पर भी बेरहमी से कई वार किए। हत्या के बाद मौके पर कोई सबूत नहीं छोड़े गए। इधर, रात डेढ़ बजे परिजन पहुंचे तो मृतक की शिनाख्त हुई। मृतक की शिनाख्त रमजान पुत्र अलादीन निवासी मोहल्ला हुसैनगंज, सीकर के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि वह बिल्डिंग ठेकेदार का काम करता था।

पुलिस के मुताबिक रात साढ़े आठ बजे एक राहगीर ने सूचना दी कि गारिंडा रोड पर एक लावारिस बाइक पड़ी है। इसी के बगल में एक घायल शख्स पड़ा है। पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल पहुंचते ही उसने दम तोड़ दिया। डीएसपी भंवरलाल सिसोदिया ने बताया कि उसके शरीर पर कम से कम 20 वार किए गए हैं।

फतेहपुर. घटनास्थल पर मुआयना करते हुए पुिलस टीम।