पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बेटे बेटी की शादी के िलए शगुन के कंबल लाने गया था फतेहपुर

बेटे-बेटी की शादी के िलए शगुन के कंबल लाने गया था फतेहपुर

7 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
पुलिस ने बताया कि हत्या के दौरान बेरहमी से वार किए गए हैं। क्योंकि शरीर में तमाम जगह चाकू के निशान हैं। हालांकि व्यक्ति ने बचाव का प्रयास भी किया था। क्योंकि हथेलियां कटी हुई हैं। मोबाइल और उसका पर्स गायब मिला है। माना जा रहा है कि हत्या के सबूत मिटाने से मकसद से ऐसा किया है। हालांकि सिगरेट जरूर बरामद हुई हैं और बाइक में चाबी लगी थी।

भास्कर न्यूज | सीकर/फतेहपुर

फतेहपुरके गारिंडा रोड पर चाकू से गोदकर की गई हत्या के मामले में पता चला है कि रमजान खां फतेहपुर में किसी परिचित के यहां कंबल लाने जा रहे थे। अगले महीने उनके बेटे-बेटी की शादी तय थी। उन्होंने किसी परिचित से शादी में देने के लिए विदेश से कंबल मंगवाई थी।

देर रात फतेहपुर पहुंचे परिजनों ने बताया कि रविवार शाम छह बजे रमजान ने कहा था कि वह कार लेकर फतेहपुर जाएगा। लेकिन बाइक से जाना कई सवाल खड़े कर रहा है। पुलिस को आशंका है कि हत्या में कोई नजदीकी शामिल हो सकता है। सोमवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद कई बिंदुओं पर जांच शुरू की जाएगी। सीआई विजय सेहरा ने बताया कि इस बात की जानकारी लेंगे कि वह किसके साथ फतेहपुर के लिए निकला या फिर अकेले ही गया था। परिजनों का कहना है कि वह सेनेट्री निर्माण कार्यों की ठेकेदारी का काम करता था। देर रात को शिनाख्त के बाद उसके भाइयों बेटे ने घर पर रिश्तेदारों को घटना की जानकारी नहीं दी।

100मीटर दूर तक बिखरा मिला खून : जबपुलिस सड़क से 100 मीटर दूर झाड़ियों के पास गई तो वहां भी खून फैला मिला। पुलिस को आशंका है कि युवक पर सड़क पर ही हमला किया गया है। इसके बाद उसे खेत में ले जाकर और वार किए गए।

वारदात से जुड़े हैं कई सवाल

} जिस बेरहमी से हत्या की गई है, उससे पुलिस को आशंका है कि गहरी रंजिश का नतीजा हा़े सकती है वारदात।

} सवाल यह है कि कार के बजाय बाइक से क्यों गया और फतेहपुर पहुंचने से पहले ही किसने वारदात को अंजाम दिया।

} पुलिस इस दिशा में भी काम कर रही है कि क्या लेनदेन-रंजिश का विवाद था या फिर कोई तात्कालिक कारण।

मौके से सुराग तलाशते हुए।

फतेहपुर. घटनास्थल पर मिली बाइक की तलाशी लेती पुिलस।