खंडेला की सरिता ने कांस्य पदक जीता
राज्य स्तर पर चयनित बास्केटबॉल खिलाड़ियों का सम्मान
सीकर ने जोधपुर को हराया
सॉफ्टबॉल में सीकर सेमीफाइनल में पहुंचा
बाय ने जीती ओपन हैंडबॉल प्रतियोगिता
नोहर, जोधपुर, हनुमानगढ़ जयपुर सेमीफाइनल में
पलसाना. राजकीयबालिका माध्यमिक विद्यालय में जिलास्तरीय ओपन हैंडबाल पुरुष महिला वर्ग प्रतियोगिता का समापन रविवार को हुआ। मुख्य अतिथि भारतीय स्टेट बैंक के शाखा प्रबंधक विजय वर्मा विशिष्ट अतिथि रानोली थानाधिकारी इंद्रराज मरोड़िया थे।
प्रताप क्लब पलसाना के संयुक्त तत्वावधान में हो रही प्रतियोगिता में फाइनल मैच प्रताप क्लब पलसाना बाय के बीच हुआ। इसमें बाय ने पलसाना को 15-19 से हराया। महिला वर्ग में शिंवसिंहपुरा सीकर की टीम ने बालिका पलसाना को हराया। पलसाना बालिका टीम उपविजेता रही। इससे पूर्व सेमीफाइनल मैच बाय एवं शहीद क्लब पलसाना के बीच खेला गया। बाय ने शहीद क्लब को 17-8 से हरा कर फाइनल में प्रवेश किया। दूसरा सेमीफाइनल प्रताप क्लब पलसाना एवं मंडा के बीच खेला गया। मेजबान प्रताप क्लब पलसाना ने मंडा को 13-14 से हरा फाइनल में प्रवेश किया। अतिथियों ने विजेता उपविजेता टीम को ट्रॉफी दी। मैन ऑफ सीरीज का पुरस्कार हरिराम रणवां बाय को दिया गया।
स्टेटओपन हैंडबॉल जिला टीम का गठन: स्टेटओपन हैंडबॉल जिला टीम का गठन जिलास्तरीय प्रतियोगिता के दौरान रविवार को किया गया। जिला हैंडबॉल संघ के सचिव इरफान अली गौड़ ने बताया कि राज्य स्तरीय स्टेट ओपन प्रतियोगिता हनुमानगढ़ में होगी। इसके लिए मुकेश कुमार, दीपककुमार, अरविंदकुमार, योगेंद्र, कानाराम, फारुख, श्रीराम, विनोद, विशाल कुमार जागिड़, नेमीचंद, मोतीराम एवं ओमप्रकाश को चुना गया है। रिजर्व टीम में प्रदीप कुमार, विक्रम, राजेंद्रप्रसाद, बलबीर रोहिताश हंै।
खिलाड़ियोंको बांटे किट : प्रतापक्लब ने प्रतियोगिता केसमापन के बाद खिलाड़ियों को किट बांटे। क्लब के भवानी सिंह, रामस्वरूप शर्मा, बनवारी लाल भदाला ने जिलास्तर पर विजेता महिला टीम शिवसिंहपुरा सीकर तथा स्टेट के लिए चयनित टीम को किट दिए।
पलसाना. हैंडबॉल में जिलास्तर पर विजेता टीम को सम्मानित करते अतिथि।