किस तहसील के लिए कौनसे कलर का टोकन
तहसीलों में आज से होगा टोकन वितरण
सीकर.सेनाभर्ती के लिए तहसीलों पर टोकन वितरण शुक्रवार से शुरू होगा। पांच अक्टूबर तक टोकन वितरित किए जाएंगे। इसके लिए अलग से काउंटर बनाए गए हैं। प्रशासन ने 50 हजार से ज्यादा टोकन छपवाए हैं। एडीएम भरतलाल मीणा ने बताया कि टोकन पद की योग्यता अनुसार मूल निवास एवं शैक्षणिक योग्यता आयु की जांच के बाद ही जारी किए जाएंगे। दसवीं की मार्कशीट पर टोकन क्रमांक भी दर्ज किए जाएंगे। हर तहसील के लिए अलग-अलग कलर के टोकन छपवाए गए हैं। सेना भर्ती के लिए ड्यूटी मजिस्ट्रेट नियुक्त किए गए हैं।
सीकर लाल रंग
लक्ष्मणगढ़ सलेटी
फतेहपुर खाकी
दांतारामगढ़ नारंगी
श्रीमाधोपुर नीला
नीमकाथाना गुलाबी
खंडेला पीला
रामगढ़ शेखावाटी हरा
धोद सफेद