दांतारामगढ़ ने कोटा को 59 रनों से हराया
दांतारामगढ़ ने कोटा को 59 रनों से हराया
दांतारामगढ़.श्रीरघुनाथ महाविद्यालय में चल रही अंतरमहाविद्यालय क्रिकेट प्रतियोगिता में श्री रघुनाथ शिक्षा शास्त्री महाविद्यालय दांतारामगढ़ ने राजकीय संस्कृत महाविद्यालय कोटा को 59 रन से पराजित किया। इस मौके पर विवि के शाशि निदेशक सुरेंद्र सिंह शेखावत, पर्यवेक्षक अमरसिंह यादव, श्री रघुनाथ शिक्षा समूह के निदेशक ओमप्रकाश स्वामी, खेल सचिव घनश्याम सिंह शेखावत भी मौजूद थे। दूसरे मैच में चमड़िया कॉलेज फतेहपुर ने कोटकासिम को 18 रनों से हराया।