एसएफआई डीवाईएफआई करेगी आंदोलन
फतेहपुर. उपखंडमुख्यालय पर सरकारी कॉलेज खुलवाने के लिए एसएफआई डीवाईएफआई संयुक्त रूप से आंदोलन करेगी। पूर्व विधायक त्रिलोकसिंह की 16वीं पुण्यतिथि पर बुधवार को यहां पोदार सदन में आयोजित युवा छात्र कन्वेंशन में यह जानकारी दी गई। कन्वेंशन की अध्यक्षता रामप्रताप पूनियां ने की। इस दौरान सरकारी कॉलेज को खुलवाने के लिए आंदोलन करने के लिए चर्चा की गई। एसएफआई राष्ट्रीय उपाध्यक्ष आबिद हुसैन, जिला सचिव गोविंद शर्मा, हेमेंद्र महला आदि ने कहा कि कॉलेज खुलवाने के लिए उसी तरह से प्रयास किया जाएगा, जिस तरह शेखावाटी विश्वविद्यालय के लिए किया गया था। बताया गया कि 13 दिसंबर को मुख्यमंत्री का पुतला दहन, 18 को एसडीएम कार्यालय पर धरना, 23 को सभी पंचायत मुख्यालयों पर धरना दिया जाएगा। इस अवसर पर पूर्व विधायक त्रिलोकसिंह को श्रद्धांजलि दी गई। अमित डारा, इस्माइल, शक्ति खान, नरेश शिवरान, प्रवीण खुशी मोहम्मद आदि थे।