औद्योगिक प्रोत्साहन शिविर 15 से
सीकर. पंचायतसमिति स्तरीय औद्योगिक प्रोत्साहन शिविरों का आयोजन 15 दिसंबर से किया जाएगा। जिला उद्योग केंद्र के महाप्रबंधक सीताराम पूनियां ने बताया कि 15 दिसम्बर को दांतारामगढ़ के रीको वाटर सप्लाई कैम्पस ग्रोथ सेंटर पलसाना, 17 को फतेहपुर शेखावाटी के जौहरी धर्मशाला रामगढ़ शेखावाटी, 18 को श्रीमाधोपुर के एसोसिएशन भवन श्री खाटूश्यामजी इंडस्ट्रीयल एरिया रींगस, 22 को धोद के नगरपालिका लोसल में शिविरों का आयोजन किया जाएगा।