पायलट के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी
पायलट के स्वागत में उमड़े कांग्रेसी
नेछवा.कांग्रेसप्रदेशाध्यक्ष सचिन पायलट का कस्बे में बुधवार सुबह कार्यकर्ताओं ने जोरदार स्वागत किया। इस दौरान पायलट ने कुछ कार्यकर्ताओं से बातचीत भी की। इस अवसर पर विधायक गोविंदसिंह डोटासरा, फतेहपुर कृषि उपज मंडी अध्यक्ष राजेंद्र पाटोदा, ब्लॉक कांग्रेस प्रवक्ता इस्लामुद्दीन खोखर, ब्लॉक उपाध्यक्ष महेश कुमार मोर, रामनिवास भंवरिया, सुल्तान धोबी, जगदीश प्रसाद बुरड़क समेत कई लोग मौजूद थे। कोठ्यारी स्कूल में भी विद्यापीठ समिति की ओर से पायलट का अभिनंदन किया गया। कार्यक्रम में पूर्व बीसूका उपाध्यक्ष कांताप्रसाद मोर ने स्मृति चिह्न भेंट किया। इसके बाद पायलट सालासर होते हुए कांधलसर की ओर निकल गए।
ट्रक,बोलेरो और कार में भिड़ंत
सीकर.शहरके सांवली रोड पर स्टेडियम के नजदीक ट्रक से दो गाडिय़ां भिड़ गई। पुलिस के अनुसार बुधवार शाम चार बजे सांवली रोड पर एक कार अनियंत्रित होकर ट्रक से टकरा गई। टक्कर इतनी भयंकर थी कि कार पलट गई। इसके बाद पीछे से रही बोलेरो गाड़ी कार में जा टकराई। हालांकि इस हादसे में कोई जन हानि नहीं हुई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार इस हादसे में एक व्यक्ति घायल हुआ है। वहीं इस मामले में किसी ने भी मुकदमा दर्ज नहीं करवाया है।
हादसेमें बुजुर्ग की मौत, शिनाख्त नहीं
सीकर.जयपुररोड पर मालियों की ढाणी के नजदीक बाइपास पर बाइक की चपेट में आने से बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस के मुताबिक घटना बुधवार शाम करीब सात बजे की बताई जा रही है। मृतक की पहचान नहीं हो पाई है। पुलिस के अनुसार मृतक लावारिश नजर रहा था।
डाकअदालत आज
सीकर.डाकविभाग की ओर से गुरुवार को डाकघर अधीक्षक के चैंबर में सुबह 11 बजे जनता डाक अदालत का आयोजन होगा। डाकघर अधीक्षक पीडी रैगर ने बताया कि इस दौरान डाकघर से संबंधित समस्याओं की सुनवाई की जाएगी।
मिड-डेमील वर्तमान स्कूल में ही बनेगा
सीकर.एकीकरणसे मर्ज हुए ऐसे प्रारंभिक उच्च प्राथमिक स्कूल जो आदर्श स्कूल में मर्ज नहीं हुए हैं, उनका मिड-डे मील वर्तमान स्कूल में ही बनेगा। शिक्षा विभाग ने पंचायतीराज विभाग को भी स्पष्ट निर्देश जारी कर दिए हैं। निर्देशों में कहा गया है कि ऐसे स्कूल जो मर्ज होने के बाद भी वर्तमान भवन में ही संचालित हो रहे हैं, उनका मिड-डे मील स्कूल में ही बनाया जाए।
हादसोंमें 4 घायल, 1 जयपुर रैफर