गैस सिलेंडर ने पकड़ी आग, अफरा-तफरी
सीकर. शहरमें फतेहपुर रोड स्थित एक होटल में बुधवार दोपहर गैस सिलेंडर ने आग पकड़ ली। करीब एक घंटे तक मौके पर अफरा तफरी मची रही। बाद में लोगों ने मुश्किल से आग पर काबू पाया।
जानकारी के मुताबिक फतेहपुर रोड स्थित हयात होटल में पीछे की तरफ स्थित रसोई में बुधवार दोपहर खाना बनाया जा रहा था। इसी दौरान एक सिलेंडर ने आग पकड़ ली। कुछ ही देर में सिलेंडर लपटों से घिर गया। मौके पर लोगों की भीड़ जमा हो गई। रोड पर वाहनों के खड़े होने के कारण कुछ देर के लिए रास्ता भी बंद हो गया। बाद में लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया।
घरेलूसिलेंडर ले रहे थे उपयोग : होटलमें घ्ररेलू उपयोग में आने वाले सिलेंडर काम में लिए जा रहे थे। बाहर रखे सिलेंडरों को तुरंत ही पीछे की तरफ ले जाकर रखा गया।