- Hindi News
- दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
दो जिलाें में बहुमत भाजपा का, प्रमुख कांग्रेस के बने
खंडार में पुलिस ने चलाई रबर की गोलियां, एक की मौत
सब्जी बेचने वाली युवती निर्विरोध बनी प्रधान
भीलवाड़ाकी मांडल पंस. में 25 साल की आशा बैरवा निर्विरोध प्रधान बनी हैं। वे बीएड कर रही हैं और कॉलेज से लौटने के बाद मां के साथ सब्जी बेचती हैं। उधर, इसी जिले की हुरड़ा पंचायत समिति में 21 साल की घीसी प्रधान बनी हैं। वे बीए की छात्रा हैं।
सवाई माधोपुर की खंडार पंचायत समिति में शनिवार को प्रधान चुनाव के दौरान दो पक्षों में टकराव हो गया। भीड़ को नियंत्रित करने के लिए पुलिस ने आंसू गैस के गोले छोड़े और रबर की गोलियां चलाईं। इसमें छह लोग घायल हुए। बाद में दुलीचंद जाट की मौत हो गई।
आईजी भरतपुर रेंज, बीजू जार्ज जोसफ ने कहा- कोई फायरिंग नहीं हुई थी। आंसू गैस जरूर दागी गई। उधर, बस्सी में भी पुलिस से भीड़ का संघर्ष हुआ। बांसवाड़ा की गांगड़तलाई पंचायत समिति में उपद्रवियों को खदेड़ने के लिए पुलिस ने लाठीचार्ज किया।
डीएसपी के वाहन के शीशे टूट गए।
खंडार | उपद्रवियोंको खदेड़ने पहुंची कोबरा टीम।
फतेहपुर : बहुमत कांग्रेस का था, प्रधान भाजपा ने बना दिया
फतेहपुरमें कांग्रेस के पास 27 में से 11 सीटें थी। पार्टी में बगावत और एक सदस्य के निर्दलीय पर्चा दाखिल करने से सारा खेल बिगड़ गया। पार्टी के चार वोट भाजपा के खाते में चले गए। कांग्रेस के पक्ष में आए तीन निर्दलीयों के वोट भी काम नहीं आए। भाजपा की सुनीता कड़वासरा प्रधान बन गई। उन्हें 15 वोट मिले जबकि कांग्रेस की सुधेश 12 वोट ही ले पाई।
चूरू में भाजपा, झुंझुनूं में कांग्रेस
चूरूमें भाजपा के हरलाल सहारण ने कांग्रेस के नरेश गोदारा को हरा जिला प्रमुख बनने में सफलता हासिल की। झुंझुनूं में कांग्रेस की सुमन रायला को जीत मिली।
पॉलिटिकल रिपोर्टर | जयपुर
जिला प्रमुख और प्रधान के चुनाव शनिवार को संपन्न हुए। भाजपा के 21 और कांग्रेस के 12 जिला प्रमुख बने। नागौर अलवर में बहुमत के बावजूद भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां पर भाजपा सदस्यों ने पार्टी प्रत्याशी के खिलाफ मतदान किया। झुंझुनूं में बराबर-बराबर सीटें हासिल करने के बावजूद कांग्रेस ने निर्दलीय की मदद से प्रमुख की सीट अपने कब्जे में कर ली। प्रदेश में 295 पंचायत समितियों में से रात 12 बजे तक 291 के परिणाम घोषित किए गए। इनमें भाजपा 161 और कांग्रेस 115 प्रधान बनाने में कामयाब हुई।
बसपा का भी एक प्रधान धौलपुर के सैंपऊ में चुना गया। निर्दलीय अन्य के 14 प्रधान बने। इनमें महिलाओं की संख्या पुरुषों से आगे निकल गईं। प्रदेश में 152 महिला और 119 पुरुष प्रधान चुने गए हैं।
शेष| पेज 4
नागौरमें जिला परिषद की 47 सीटों में भाजपा को 25 और कांग्रेस को 22 सीटें मिली थी। लेकिन कांग्रेस ने यहां भाजपा के वोटों में सेंध लगाई और अपना प्रमुख बनाने में कामयाब रही। भाजपा के तीन सदस्यों की क्रॉस वोटिंग से कांग्रेस की सुनीता को 26 वोट मिले।
इसी तरह अलवर में कांग्रेस की रेखा यादव जिला प्रमुख चुनी गई। यहां 49 में से भाजपा को 30, कांग्रेस को 18 एक निर्दलीय सदस्य चुना गया था। भाजपा की जीत तय थी, लेकिन भाजपा सदस्यों की क्रॉस वोटिंग के चलते रेखा 25 वोट लेकर प्रमुख बन गई।
पूर्वविधायक प्रतिभा सिंह हारीं
नवलगढ़में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने निर्दलीय रूप में चुनाव जीतकर भाजपा की सदस्यता ली और प्रधान के लिए नामांकन भरा, लेकिन वे एक वोट से हार गईं। उधर, पिलानी से विधायक सुंदरलाल के बेटे कैलाश मेघवाल चिड़ावा पंचायत समिति के प्रधान बन गए।
वे निर्दलीय चुनाव लड़े थे। भाजपा ने उनके खिलाफ प्रधान का उम्मीदवार मैदान में नहीं उतारा।
प्रतापगढ़.परिवारवाद को लेकर विवादों में रह चुके जनजाति मंत्री नंदलाल मीणा की बहू सारिका मीणा जिला प्रमुख चुनी गईं। उन्होंने कांग्रेस के दावेदार को नौ वोट से शिकस्त दी।
नवलगढ़ में पूर्व विधायक प्रतिभा सिंह ने भाजपा से प्रधान का चुनाव लड़ा लेकिन उन्हें एक वोट से हार का सामना करना पड़ा।
भाजपा की अपर्णा रोलन सीकर की नई जिला प्रमुख बनीं हैं। वे 21 साल की हैं और संभवतया प्रदेश में सबसे युवा जिला प्रमुख हैं। शनिवार को हुए चुनाव में अपर्णा ने कांग्रेस के भंवरलाल वर्मा को 23-11 से हराया।
शेखावाटीभास्कर भी पढ़ें
18 महिलाएं जीतीं
16सीटें महिलाओं के लिए थीं। पर 18 महिलाएं जिला प्रमुख बनीं। कांग्रेस की 10 भाजपा की आठ। 2010 में 19 महिलाएं जिला प्रमुख बनी थीं।
5 जिला प्रमुख निर्विरोध
अजमेर,झालावाड़, पाली राजसमंद में भाजपा और जैसलमेर में कांग्रेस निर्विरोध।