आत्महत्या के लिए उकसाने का आरोप
वार्ड 16 में किराएदार के रूप में रह रहे इंजीनियरिंग छात्र के शुक्रवार को फांसी लगा लेने के मामले में थाने में शनिवार को रतनगढ़ की एक युवती सहित उसके पिता भाइयों के खिलाफ आत्महत्या के लिए उकसाने की रिपोर्ट दर्ज करवाई गई।
पुलिस के अनुसार हरलाल पुत्र किशनाराम मेघवाल निवासी जुगलपुरा, फतेहपुर(सीकर) ने रिपोर्ट दी कि उसका लड़का सुरेश तारानगर की एक निजी पाॅलीटेक्निकल कालेज से इंजीनियरिंग कर रहा था। उसके पुत्र को 11 सितंबर, 2014 को रतनगढ़ के अंबेडकर नगर निवासी एक युवती शादी का झांसा देकर अपने साथ भगा ले गई थी। मामले युवती की झूठी गवाही पर सुरेश को जेल हो गई। उसका पुत्र गत 17 जनवरी, 2015 को ही हाइकोर्ट से जमानत पर अाया था। उसके बाद से ही लड़की का पिता उसके भाईयोंं ने उसके पुत्र को लगातार फोेन कर जान से मारने की धमकी दी। जिससे परेशान होेकर उसके पुत्र ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली।