पाएं अपने शहर की ताज़ा ख़बरें और फ्री ई-पेपर

डाउनलोड करें
  • Hindi News
  • बाइक फिसलने से युवक की मौत, एक घायल

बाइक फिसलने से युवक की मौत, एक घायल

6 वर्ष पहले
  • कॉपी लिंक
रामगढ़ शेखावाटी| राष्ट्रीयराजमार्ग 65 पर खोटिया के पास बाइक फिसलने से युवक की मौत हो गई तथा एक अन्य घायल हो गया। पुलिस ने बताया कि अब्दुल कादर (32) पुत्र मुश्तकिम निवासी चूरू हाल रतननगर अपने साथी बाबू खां चेजारा निवासी रतननगर के साथ बाइक पर फतेहपुर जा रहा था कि अचानक बाइक अनियंत्रित होकर सड़क के किनारे पड़े पत्थरों से टकरा गई। इससे युवकों के सिर में गंभीर चोट आई।

हादसे में अब्दुल कादर की घटना स्थल पर ही मौत हो गई, वहीं बाबू खां चेजारा को गंभीर स्थिति में 108 एंबुलेंस के बलबीर तथा रमेशकुमार फतेहपुर धानुका अस्पताल ले गए, जहां से उसे जयपुर रैफर कर दिया गया।